शिंजो आबे के अंतिम संस्कार के विरोध में समर्थक ने खुद को लगाई आग, पुलिस अधिकारी भी झुलसा

घटना के बाद मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज को इकट्ठा कर पूरे मामले की जांच कर रहा है।

115

जापान की राजधानी टोक्यो में एक शख्स ने पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के अंतिम संस्कार के विरोध में खुद को आग लगा ली। जापानी टीवी असाही के अनुसार एक व्यक्ति ने शिंजो आबे के अंतिम संस्कार का विरोध करने के लिए जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय के पास सड़क पर खुद को आग लगा ली। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने आग बुझाने का भी प्रयास किया। लेकिन वह भी इस आग की चपेट में आकर झुलस गया। इसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जापानी टीवी असाही के अनुसार, घटना के बाद मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज को इकट्ठा कर पूरे मामले की जांच कर रहा है। आबे को 8 जुलाई को जापान के शहर नारा में चुनाव प्रचार के दौरान गोली मार दी गई थी।

ये भी पढ़ें – श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामला: ट्रस्ट ने पेश किया शपथ पत्र, ईदगाह कमेटी ने जताई आपत्ति, इस दिन होगी अगली सुनवाई

स्थानीय मीडिया के अनुसार, जापान सरकार ने 27 सितंबर को पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार का समय निर्धारित किया है। उनके अंतिम संस्कार में दुनिया भर के देशों के राष्ट्रध्यक्ष भी शामिल होंगे। जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे शिंजो आबे ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए 2020 में पद छोड़ दिया था। वह 2006 से 2007 और फिर 2012 से 2020 तक दो बार जापान के प्रधानमंत्री रहे थे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.