सावधान! कोल्हापुर में स्वाइन फ्लू से महिला की मौत, मुंबई में भी मिले ‘इतने’ मरीज

कोल्हापुर के पाचगांव इलाके में मालूताई कांबले (66) स्वाइन फ्लू संक्रमित पाई गई थीं, इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में 15 जुलाई को भर्ती करवाया गया था।

119

महाराष्ट्र में कोरोना के बाद अब स्वाइन फ्लू का संकट गहराता जा रहा है। कोल्हापुर जिले में स्वाइन फ्लू से 21 जुलाई को एक महिला की मौत हुई है तथा अन्य छह संक्रमितों का इलाज जारी है। मुंबई में इस समय 11 मरीज इलाजरत हैं। स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू के प्रसार को रोकने के लिए सभी जिलाधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है।

जानकारी के अनुसार कोल्हापुर के पाचगांव इलाके में मालूताई कांबले (66) स्वाइन फ्लू संक्रमित पाई गई थीं, इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में 15 जुलाई को भर्ती करवाया गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान मालूताई की मौत हो गई।

6 मरीजों का उपचार जारी
जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक छह स्वाइन फ्लू के मरीजों का इलाज जारी है। स्वाइन फ्लू की रोकथाम के उपाय किए गए हैं, साथ ही इसके मरीजों के लिए विशेष वार्ड स्थापित किया गया है। जिले में सभी नागरिकों को सतर्क रहने की अपील की गई है।

मुंबई में 11 मरीजों का उपचार जारी
मुंबई महानगरपालिका के स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार मुंबई में अब तक 11 स्वाइन मरीजों का इलाज जारी है। जून महीने में मुंबई में दो स्वाइन फ्लू के मरीज पाए गए थे। बीएमसी की ओर से स्वाईन फ्लू मरीजों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। पालघर में पिछले सप्ताह 9 वर्षीय बच्चे की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई थी। इसलिए मुंबई मनपा का स्वास्थ्य विभाग सतर्क होकर काम कर रहा है। संक्रमित रोग विशेषज्ञ डॉ. वसंत नागवेकर ने बुखार, बदन दर्द, सांस लेने में तकलीफ होने वाले मरीजों से स्वाइन फ्लू की जांच करवाने की अपील की है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.