मंत्री के आवास के सामने महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास, इस बात नाराज थी “वो”

मुंबई के वर्ली इलाके में रहने वाली तृप्ति कांबले ने 19 मई देर रात जीतेंद्र आव्हाड के शासकीय आवास शिवगढ़ के पास अपने शरीर पर पेट्रोल डालकर खुद को आग लगाने की कोशिश की।

75

महाराष्ट्र के आवास मंत्री जीतेंद्र आव्हाड के आवास के सामने एक महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया। सुरक्षा कर्मचारियों ने महिला के प्रयास को विफल करते हुए हिरासत में लिया । घटना की छानबीन 20 मई सुबह तक मरीन ड्राइव पुलिस कर रही थी।

पुलिस के अनुसार मुंबई के वर्ली इलाके में रहने वाली तृप्ति कांबले ने 19 मई देर रात जीतेंद्र आव्हाड के शासकीय आवास शिवगढ़ के पास अपने शरीर पर पेट्रोल डालकर खुद को आग लगाने की कोशिश की। सुरक्षा कर्मचारियों ने महिला के हाथ से पेट्रोल की बोतल छीन ली। वह वर्ली स्थित बीडीडी चाल की रहने वाली है।

ये भी पढ़ें – राज ठाकरे का अयोध्या दौरा स्थगित! जानिये, क्या है राज की ब

 इस घोषणा से महिला नाराज
आवास मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने घोषणा की थी कि 2250 पुलिस परिवार वर्ली स्थित बीडीडी चाल में रह रहे हैं। उन्हें मानवता के आधार पर 50 लाख रुपये में 500 वर्ग फुट का मकान दिया जाएगा। बताया गया है कि वर्ली इलाके में इतने बड़े घर की निर्माण लागत 1 करोड़ 5 लाख रुपये है। इसके बाद आवास मंत्री ने कहा था कि पुलिस वालों को इस तरह घर नहीं दिए जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि आवास मंत्री की इस घोषणा से महिला नाराज थी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.