महाराष्ट्र: गढ़चिरौली में ऐसे दबोचे गए 10 लाख के तीन इनामी नक्सली

गढ़चिरौली जिले में स्थित कोयर जंगल से पुलिस ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इन पर 10 लाख के इनाम घोषित थे।

72

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के भामरागढ़ तहसील में स्थित कोयर जंगल से पुलिस ने 28 अगस्त को तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इन तीनों पर 10 लाख का इनाम घोषित था। इन नक्सलियों पर सात हत्याओं के आरोप के साथ ही कुल 24 अपराध दर्ज हैं।

ये इनामी नकस्ली गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार नक्सलियों में अर्जुन उर्फ महेश नरोटे पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित था। नरोटे भामरागढ़ दलम का सदस्य है। दूसरा नक्सली रमेश पल्लो दसम कंपनी की एक्शन टीम का सदस्य है। इस पर चार लाख रुपये का इनाम था तथा तीन हत्याओं सहित कुल 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं। जबकि तीसरी महिला नक्सली तानी उर्फ शशि पुंगती पर चार हत्याओं सहित सात केस दर्ज हैं तथा चार लाख रुपये का इनाम घोषित था। तानी प्लाटून नंबर सेवन की सदस्य थी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.