महाराष्ट्रः इस मामले में पुणे शिवसेना प्रमुख संजय मोरे गिरफ्तार

पुणे में शिंदे गुट के विधायक उदय सामंत की कार पर शिवसैनिकों के पथराव करने से महाराष्ट्र में माहौल गरम हो गया है।

91

एकनाथ शिंदे समूह के विधायक उदय सामंत 2 अगस्त को पुणे आए थे, लेकिन जैसे ही सामंत का काफिला काटराज चौक पहुंचा, शिवसैनिकों ने उनके वाहनों पर पथराव शुरू कर दिया। इस पथराव में सामंत की कार के शीशे टूट गए। इससे शिंदे गुट और उद्धव ठाकरे की शिवसेना के बीच तनातनी बढ़ गई है। इस मामले में उदय सामंत ने कोथरुड थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में पुणे शिवसेना प्रमुख संजय मोरे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ कर अधिक जानकारी प्राप्त करने की कोशिश पुलिस कर रही है। मोरे ने आदित्य ठाकरे की सभा को लेकर ट्वीट करते हुए कहा था कि पुणे में हुई आदित्य ठाकरे की सभा को जबरदस्त प्रतिसाद मिला है।

आदित्य ठाकरे की मुलाकात के बाद हमला
बता दें कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पुणे में थे। उस समय विधायक सामंत भी मुख्यमंत्री शिंदे के साथ थे। उसके बाद विधायक सामंत मुंबई की ओर जाने लगे। उस वक्त उनकी गाड़ी को शिवसैनिकों ने काटराज चौक पर रोक दिया। उसके बाद उनके काफिले में शामिल कारों पर बोतलें फेंकी गईं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कटराज चौक स्थित तानाजी सावंत के आवास पर रात्रि भोज के लिए गए थे। उनके साथ सामंत भी थे। जब वह वहां से मुंबई जा रहे थे, तभी आदित्य की सभा के बाद वहां से निकले शिवसैनिकों की भीड़ में सामंत की कार फंस गई।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.