हड़कंपः काग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना के वकील सतीश उके गिरफ्तार! जानिये, क्या है मामला

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के वकील के नागपुर स्थित घर पर ईडी के अधिकारियों ने 31 मार्च की सुबह ही छापा मारा। इस दौरान तलाशी और पूछताछ के बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

114

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले की परेशानी भविष्य में बढ़ सकती है। एक मामले में उनके वकील सतीश उके को प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने गिरफ्तार किया है। ईडी के अधिकारियों ने 31 मार्च की सुबह ही उनके नागपुर स्थित आवास पर छापा मारा। इस दौरान तलाशी और पूछताछ के बाद ईडी ने उनके साथ ही उनके भाई को भी गिरफ्तार कर लिया।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) की टीम ने 31 मार्च की सुबह मशहूर वकील सतीश उके और उनके भाई प्रदीप उके को पांच घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। ईडी ने सतीश उके के घर पर छापा मारकर मोबाइल फोन, लैपटाप और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। हालांकि इस छापे का ब्योरा ईडी ने मीडिया से साझा नहीं किया है।

वकील वैभव जगताप ने दी जानकारी
बताया गया है कि सुबह 5 बजे ईडी के अधिकारी केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ नागपुर में सतीश उके के पार्वती नगर स्थित आवास पर पहुंचे और छापा मारा। इसकी भनक मिलते ही सतीश उके के सहायक वकील वैभव जगताप पहुंचे। मगर ईडी ने उन्हें बैरंग लौटा दिया। यह जानकारी वकील वैभव जगताप ने मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि 5 घंटे की पूछताछ के बाद सतीश उके तथा प्रदीप उके को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उके पर आरोप
नागपुर के जाने-माने वकील सतीश उके पर कई बार जमीन हड़पने के आरोप लगे हैं। वे देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ याचिका दायर करने के बाद सुर्खियों में आए थे। केवल फडणवीस ही नहीं, भाजपा के कई नेताओं ने उनके खिलाफ भी उन्होंने याचिका दायर की थी। वे फिलहाल नितिन गडकरी के खिलाफ एक मामले में नाना पटोले के वकील हैं। सतीश उके एक हाई प्रोफाइल वकील के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने कई बड़े मामलों में वकील रह चुके हैं।

मोदी नाम के गुंडे को लाया था सामने
देवेंद्र फडणवीस पर 2014 के विधानसभा चुनाव के दौरान दायर एक हलफनामे में दो आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने का आरोप था। दो आपराधिक मामलों में से एक मानहानि का और दूसरा धोखाधड़ी का था। फडणवीस पर सर्वोच्च न्यायालय में अधिवक्ता सतीश उके द्वारा दायर याचिका में झूठा हलफनामा दाखिल करने का आरोप लगाया गया था।इतना ही नहीं, नाना पटोले ने मोदी नाम के गुंडे के बारे में कहा था कि वे मोदी को मार भी सकते हैं। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जोड़े जाने के बाद नाना ने कहा था कि उन्होंने जिस मोदी का जिक्र किया था, वो गांव का गुंडा है। सतीश उके ने बाद में उस मोदी को एक प्रेस कॉनफ्रेंस में लाया था।

Join Our WhatsApp Community

Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.