भिवंडी में कांग्रेस नगरसेवक इस मामले में चढ़ा ठाणे एसीबी के हत्थे!

भिवंडी के कांग्रेस पार्षद सिद्धेश्वर कामुर्ति को 13 अक्टूबर की देर शाम ठाणे एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों ने गिरफ्तार किया है।

92

भिवंडी महानगर पालिका के एक कांग्रेस नगरसेवक को 50 लाख रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। एंटी करप्शन ब्यूरो ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह रिश्वत पार्षद विस्थापित दुकानदारों को उनकी दुकान दिलाने के नाम पर ले रहा था।

ये भी पढ़ेंः आतंक के बीच उम्मीद की किरण! काबुल के एक मंदिर में धूमधाम से मनाई गई नवरात्रि, देखें वीडियो

यह है पूरा मामला
मामले के शिकायतकर्ता राजकुमार चव्हाण ने दावा किया है कि भिवंडी के पद्मानगर में उनकी और कुछ अन्य लोगों की दुकानें थीं। इस मार्ग का विस्तारीकरण होने के दौरान उनकी दुकानों का कुछ हिस्सा महानगर पालिका ने तोड़ दिया था। उस दौरान मौखिक तौर पर दुकानों के बचे हिस्से को बनाने की अनुमति उन्हें दी गई थी। लेकिन इन दूकानों को फिर से बनाने देने के नाम पर कांग्रेस पार्षद सिद्धेश्वर कामुर्ति 2 करोड़ रुपयों की रिश्वत मांग रहा था। उसकी पहली किश्त 50 लाख लेते समय वह ठाणे एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों के हत्थे चढ़ गया।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.