महाराष्ट्रः डोंबिवली के बाद अब कल्याण हुआ शर्मसार!

कल्याण में हाई प्रोफाइल सोसाइटी की आठ साल की बच्ची पास की एक शिक्षिका के पास पढ़ने जाती थी। शिक्षिका कुछ दिन पहले मायके गई थी

80

महाराष्ट्र के डोंबिवली में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की घटना अभी ताजा ही है कि कल्याण में भी एक विचलित कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां 8 साल की बच्ची के साथ एक शिक्षक के यौन शोषण की मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। मामला तब सामने आया, जब पीड़िता की मां ने बाजार पेठ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी मुदार तालवाला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

यह है मामला
कल्याण में हाई प्रोफाइल सोसाइटी की आठ साल की बच्ची पास की एक शिक्षिका के पास पढ़ने जाती थी। शिक्षिका कुछ दिन पहले मायके गई थी। इसलिए उसका पति शिक्षक मुदार तालवाला उसके पढ़ा रहा था। एक दिन बच्ची पढ़ने जाने को तैयार नहीं हो रही थी। जब उसकी मां ने उसे जबरन भेजने की कोशिश की तो वह रोने लगी और उसने पूरी बात अपनी मां को बताई। उसके बाद उसकी मां ने बाजार पेठ पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया।

आरोपी गिरफ्तार
बाजार पेठ पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। उसने इस मामले में 42 वर्षीय शिक्षक मुदार तालवाला को गिरफ्तार किया है। बाजार पेठ थाने के पुलिस निरीक्षक राजेंद्र अहिरे ने बताया कि आरोपी को न्यायालय पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। इस बीच स्थानीय लोगों ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि एक शिक्षक की हरकत ने पूरे शहर का नाम खराब कर दिया है।

डोंबिवली में क्या हुआ?
डोंबिवली में 15 साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस घटना से डोंबिवली के लोग सदमे में हैं। इस संबंध में मानपाड़ा थाने में 29 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले में दो नाबालिग समेत 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जानकारी में यह भी सामने आया है कि कुछ आरोपी राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारियों के रिश्तेदार हैं।

ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र में महापाप… लोकलाज में 29 लोगों की होती रही शिकार, राजनीति भी भड़की

प्रेमी ने बनाया रेप का वीडियो, फिर 29 लोगों से किया रेप
पीड़िता के प्रेमी ने जनवरी में उसके साथ दुष्कर्म का वीडियो बनाया था। इस वीडियो सोशल मीडिया पर करने का भय दिखाकर पीड़िता नाबालिग लड़की को 29 लोगों ने ब्लैकमेल कर रेप किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कुछ और आरोपियों के नाम आने की संभावना है।

अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर किया गया रेप
जनवरी में पीड़िता के प्रेमी ने उसके साथ दुष्कर्म करते हुए उसका वीडियो बना लिया था। उस युवक ने यह वीडियो अपने दोस्तों को दिखाया। वीडियो वायरल करने का भय दिखाकर अब तक 29 लोगों ने पीड़िता का यौन शोषण किया है। बदलापुर, रबाले, मुरबाड और डोंबिवली में अलग-अलग जगहों पर ले जाकर उसके साथ रेप किया गया। मनपाड़ा पुलिस ने अब तक 23 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में दो नाबालिग हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.