Maharashtra: गढ़चिरौली में 5 इनामी नक्सली महिलाएं गिरफ्तार, जानिये किस पर कितना था इनाम

19 मई को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस बल को नक्सली दिखे, लेकिन पुलिस बल को देखते ही जंगल में भाग गए। इस बीच पुलिस बल ने पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया।

42

Maharashtra: गढ़चिरौली जिले के भामरागढ़ तहसील में स्थित बिनगुंडा इलाके में पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने 36 लाख रुपये की इनामी 5 नक्सली महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इन पांचों नक्सली महिलाओं से पुलिस गहन छानबीन कर रही है।

पांच महिलाएं गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार बिनगुंडा में 50 से 60 नक्सलियों के एकत्र होने और पुलिस पर घात लगाकर हमला करने की योजना बनाने की गोपनीय सूचना मिली थी। इस पर 18 मई को केंद्रीय रिजर्व बल की सी-60 और 37वीं बटालियन की 6 टीमों को बिनगुंडा क्षेत्र में रवाना किया गया। 19 मई को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस बल को नक्सली दिखे, लेकिन पुलिस बल को देखते ही जंगल में भाग गए। इस बीच पुलिस बल ने पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान उंगी मंगरु होयम उर्फ सुमाली (28), पल्लवी केसा मीडियम उर्फ बूंदी (19), देवे कोसा पोडियाम उर्फ सविता (19) और अन्य दो नाबालिग के रुप में की गई है।

किस नक्सली पर है कितना इनाम?
पुलिस के अनुसार उंगी होयम प्लाटून नंबर 32 की डिवीजनल कमेटी सदस्य है। महाराष्ट्र सरकार ने उस पर 16 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। पल्लवी मीडियम प्लाटून नंबर 32 की पीपीसीएम है और उस पर 8 लाख रुपये का इनाम है। इसी प्लाटून की सदस्य देवे पोडियाम पर 4 लाख रुपये का इनाम था, जबकि अन्य दो नाबालिग नक्सलियों पर कुल 8 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इन नक्सलियों के पास से एक स्वचालित एसएलआर राइफल, एक 303 राइफल, तीन एसएलआर राइफल, दो बंदूकें और अन्य सामग्री जब्त की गई है।

Sanatan Rashtra Shankhnaad Mahotsav: काशी, मथुरा ही नहीं, सभी मंदिर मुक्ति के लिए हिंदुओं का सहभाग अत्यावश्यक ! – अधिवक्ता विष्णु जैन

2022 से अब तक 103 नक्सली गिरफ्तार
गढ़चिरौली पुलिस ने जनवरी, 2022 से अब तक 103 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। यह अभियान नक्सल विरोधी अभियान की जिम्मेदारी संभालने वाले पुलिस महानिरीक्षक संदीप पाटिल, पुलिस उप महानिरीक्षक अंकित गोयल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के उप महानिरीक्षक अजय कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में चलाया गया है।

Join Our WhatsApp Community

Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.