एमपी में स्कूल परिसर में ही मुसलमानों ने कर दिया ऐसा कि मच गया हड़कंप!

129

मध्य प्रदेश में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक केंद्रीय विद्यालय में मस्जिद बनाए जाने का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। भोपाल लोकसभा की सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने इस मामले में अपनी कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने दावा किया है कि यहां हर दिन लगभग 300 मुसलमान नमाज पढ़ने आते हैं। उन्होंने कहा है कि इनकी वजह से यहां पढ़ रही लड़कियों को विशेष रुप से खतरा पैदा हो गया है। भाजपा सांसद ने विद्यार्थियों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

यह मामला प्रदेश की राजधानी भोपाल के 7 नंबर बस स्टॉप के पास स्थित केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 में प्रकाश में आया है। इस विद्यालय के परिसर में एक मस्जिद बना दी गई है। यहां नमाज पढ़ने के लिए मुसलमान आते-जाते रहते हैं। इस बात की जानकारी मिलने के बाद प्रज्ञा ठाकुर ने विद्यालय परिसर में जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने दावा कि मस्जिद का अवैध निर्माण किया गया है। जब वे वहां पहुंचीं, उस समय भी कुछ लोग नमाज पढ़ रहे थे।

स्कूल के प्रिंसिपल से की पूछताछ
मामला प्रकाश में आने के बाद भाजपा सांसद ने केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य से पूछताछ की। इस बारे में वे उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। प्रज्ञा ठाकुर ने दावा किया कि पहले मात्र 10-15 लोग ही मस्जिद में नमाज पढ़ने आते थे लेकिन अब उनकी संख्या बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि स्कूल में 12वीं तक की बच्चियां पढ़ने आती हैं। इनकी वजह से उनकी सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया है।

ये भी पढ़ेंः कश्मीर दौरा… और उनके समक्ष नतमस्तक हो गए गृहमंत्री…

प्रिंसिपल की सफाई
मिली जानकारी के अनुसार स्कूल के प्राचार्य सूर्यकांत पाठक ने अपने स्पष्टीकरण में कहा कि स्कूल परिसर में मस्जिद पहले से ही मौजूद थी, लेकिन अब शिकायत मिलने पर विद्यालय प्रबंधन इस बारे में विचार कर उचित निर्णय लेगा।

प्रज्ञा ठाकुर ने की पुलिस में शिकायत
दूसरी ओर प्रज्ञा न ठाकुर ने हबीबगंज थाने की पुलिस को बुलाकर इस बारे में अपनी आपत्ति जताई। भाजपा सांसद ने पुलिस से कहा कि स्कूल परिसर में मस्जिद बनाए जाने के लिए प्रिंसिपल पर भी कार्रवाई की जानी चाहिए। यह क्षेत्र भोपाल के उत्तर-मध्य क्षेत्र में स्थित है और यहां से कांग्रेस के आरिफ मसूद विधायक हैं।

Join Our WhatsApp Community

Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.