मधेपुरा में पुलिस विभाग में मचा हड़कंप! SP का फोन मिला कॉलगर्ल सप्लायर के पास

मधेपुरा के एसपी का कहना है कि वह अभी छुट्टी से लौटे हैं इसलिए उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है।

115

बिहार के मधेपुरा से एक ऐसा प्रकरण सामने आया है, जिसने पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। कॉल गर्ल सप्लाई करने वाली महिला के पास जिले के SP का मोबाइल फोन बरामद हुआ है। इसके बाद कोई भी अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बाज नहीं आ रहा है। वहीं मधेपुरा के एसपी का कहना है कि वह अभी छुट्टी से लौटे हैं इसलिए उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है।

महिला ने दावा किया है कि वह कई पुलिस अधिकारियों को लड़कियां सप्लाई करती रही है। मधेपूरा सदर अस्पताल के सामने DSP मुख्यालय के आवास पर उसने एक लड़की को भेजा था, जब साहब ने कम पैसे दिए तो लड़की मोबाइल चोरी कर लाई और उसे दे दिया था।

जानकारी के अनुसार, 25 से 31 अगस्त तक मधेपुरा एसपी राजेश कुमार छुट्टी पर थे। इस दौरान मुख्यालय डीएसपी अमरकांत चौबे को एसपी का कार्यभआर सौंपा गया था। महिला ने दावा किया है कि इसी बीच साहब ने एक लड़की को अपने आवास पर बुलाया था। काम होने के बाद उन्होंने पैसे नहीं दिए, जिसके बाद वह लड़की तकिए के नीचे रखा मोबाइल लेकर चली आई थी।

ये भी पढ़ें – तपन कुंडू हत्याकांड में सुपारी किलर को सीबीआई ने झारखंड में दबोचा

जिस बीच मधेपुरा SP राजेश कुमार छुट्टी पर थे, तब DIG शिवदीप लांडे ने SP के नंबर पर फोन लगाया। हालांकि, फोन स्विच ऑफ आ रहा था। इसके बाद उन्होंने फोन को सर्विलांस पर लगाया गया। पता चला कि फोन सहरसा में है। कार्रवाई करते हुए फोन को सहरसा से बरामद किया गया और महिला से भी पूछताछ कर जानकारी प्राप्त की गई। महिला ने बताया कि वह लड़कियों को सप्लाई करती है। बड़े-बड़े अधिकारियों के यहां वह लड़कियां भेजती है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.