नशे में धुत भगवंत मान ने घटाया अपना सम्मान, देश का भी किया अपमान? जानिये, पूरी खबर

अरविंद केजरीवाल के खास माने जाने वाले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शराब के नशे में टली हो गए।

102

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की एक करतूत से न केवल उनका ही मान कम हुआ है, बल्कि देश का भी अपमान हुआ है। सोशल मीडिया के अनुसार जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली लुफ्थांसा एयरलाइंस के विमान से मान को नीचे उतार दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अरविंद केजरीवाल के खास माने जाने वाले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शराब के नशे में टल्ली हो गए। नशे के कारण वे अपने पैरों पर खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। उन्हें उनकी पत्नी और सुरक्षाकर्मी संभाल रहे थे। इसके बाद लुफ्थांसा एयरलाइंस ने उन्हें विमान से नीचे उतार दिया।

सोशल मीडिया पर आलोचना
आम आदमी पार्टी ने इस बात से इनकार किया है। पार्टी का कहना है कि मान अस्वस्थ थे। इसलिए उन्हें उनकी पत्नी और सुरक्षाकर्मियों ने सहारा दिया। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विमान में भगवंत मान के पैर लड़खड़ा रहे थे और वे खड़े नहीं हो पा रहे थे। उन्होंने बहुत शराब पी रखी थी और वे ठीक से चल नहीं पा रहे थे। सोशल मीडिया पर उनकी इस कारास्तानी को लेकर उनकी काफी आलोचना की जा रही है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.