लखनऊः ऐसे दबोचा गया शिक्षिका के गैंगरेप का मुख्य आरोपी इमरान, खतरनाक हथियार भी बरामद

15 अक्टूबर को 18 वर्षीय शिक्षिका जब ट्यूशन पढ़ाकर लौट रही थी, तो इमरान ने उसका अपहरण कर लिया था।

97

उत्तर प्रदेश में शिक्षिका का अपहरण कर गैंगरेप करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस अपराध को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी इमरान उर्फ मुस्तफा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसे एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है। इमरान के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया और भागने में सफल नहीं हो पाया। मामले के दूसरे आरोपी आकाश तिवारी को पुलिस ने पहले ही दबोच लिया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के लखनऊ के विभूतिखंड क्षेत्र के कठौता चौराहे के पास छिपे होने की जानकारी मिली थी। उसी आधार पर पुलिस ने तड़के 3.30 बजे उसे गिरफ्तार करने पहुंच गई।

एनकाउंट में पकड़ा गया इमरान
पलिस ने बताया कि बाइक सवार को पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो वह भागने लगा। इस दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग भी की। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। एक गोली इमरान के पैर में लगी और वह वहीं बैठ गया। पुलिस ने मौका देखकर उसे दबोच लिया। फिलहाल उसे लोहिया अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

खतरनाक हथियार बरामद
आरोपी के पास से पुलिस ने एक पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं। वह बहराइच के नानपारा का निवासी है और विभूतिखंड में रहता था ऑटो चलाता था। आकाश तिवारी उसका दोस्त था।

शिक्षिका से दरिंदगी
15 अक्टूबर को 18 वर्षीय शिक्षिका जब ट्यूशन पढ़ाकर लौट रही थी, तो इमरान ने उसका अपहरण कर लिया था। आकाश भी उसी ऑटो में था। बाद में वे लड़की को झाड़ियों में ले गए थे और गैंगरेप किया था। इस बीच जब लड़की चिल्लाने लगी तो आरोपियों ने उसके सिर पर वार कर दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गई। गैंगरेप के बाद दोनों आरोपी भाग गए थे। पीड़ित लड़की लखनऊ के हुसैनगंज में रहती है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.