अब चला ‘यास ‘चक्रवात… इन राज्यों पर पड़ेगा प्रभाव

अंदमान में बन रहा कम दबाव का क्षेत्र एक नए चक्रवात को जन्म देगा। इसकी तीव्रता 2020 में आए अम्फान चक्रवात जितना होगी।

121

चक्रवाती तूफान ताउ ते की विभीषका से हुई क्षति का आंकलन अभी चल ही रहा है। समुद्र में फंसे तीन बार्ज और एक ऑईल रिग से प्रभावितों की खोज और बचाव कार्य भारतीय नौसेना और तटरक्षक दल के सदस्य कर रहे हैं। लेकिन इस बीच एक नए चक्रवात के बनने का सिलसिला शुरू हो चुका है। इस विषय में मौसम विज्ञानियों ने जानकारी साझा की है।

मिली जानकारी के अनुसार अंदमान के समुद्र और पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। यह जबाव का क्षेत्र 22 मई, 2021 से कार्यरत् हो जाएगा। 24 मई तक इसका परिवर्तन चक्रवाती तूफान में हो जाएगा। इसके बाद यह उत्तर पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ेगा और उड़ीसा-पश्चिम बंगाल तट पर 26 मई तक पहुंचेगा। इस संदर्भ में जानकारी केएस होसालिकर ने साझा की है। जो भारतीय मौसम विज्ञान विभाग प्रमुख वैज्ञानिक हैं।

ये भी पढें – पीएम-डीएम में सीधी बात: 10 राज्यों के 54 जिले से सवांद में यह हुई चर्चा

चक्रवात का नाम ‘यास’ होगा
अंदमान में रुप ले रहा कम दबाव का क्षेत्र यदि चक्रवात बन जाता है तो उसका नाम यास होगा। यह नाम ओमान ने दिया है। फारसी भाषा में इसका अर्थ चमेली का फूल होता है, जबकि उर्दू में इसे निराशावाद कहते हैं।

अम्फान जैसा छो़ड़ सकता है प्रभाव
इस तूफान का असर अम्फान चक्रवात जैसा हो सकता है। यदि ऐसा होता है तो वह एक महा चक्रवात हो सकता है। 2020 में आए अम्फान ने श्रीलंका,बांग्लादेश और भारत में बहुत क्षति पहुंचाई थी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.