लव जिहाद: जिस हिंदू लड़की की आफताब ने की हत्या, वो थी गर्भवती?

दिल्ली पुलिस हिंदू लड़की की 18 मई 2022 की व्हाट्सएप चैट चेक कर रही है, जिस दिन लड़की की हत्या हुई थी।

100

मुंबई की एक हिंदू लड़की को प्यार के जाल में फंसाने और फिर दिल्ली में उसकी हत्या कर उसके शरीर के 35 टुकड़े करने वाले आफताब के खिलाफ देश भर में रोष है। इस मामले में हर दिन नए चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। इसमें आफताब की ओर से चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है कि वह हिंदू लड़की गर्भवती थी।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जांच जारी
पुलिस फिलहाल आफताब से गहन पूछताछ कर रही है, लेकिन वह पुलिस को भ्रमित कर रहा है और सहयोग नहीं कर रहा है। लेकिन उसके ओवरऑल बिहेवियर से पुलिस को इस केस में कई संदिग्ध चीजें मिल रही हैं। पुलिस उस हिंदू लड़की की 18 मई 2022 की व्हाट्सएप चैट चेक कर रही है। जिस दिन लड़की की हत्या हुई थी, उस दिन के चैट्स की पुलिस बेहद बारीकी से जांच कर रही है। दिल्ली पुलिस को शक हुआ है कि हत्या के समय हिंदू लड़की गर्भवती थी। हालांकि रिपोर्ट में कहा गया है कि हत्या के इतने महीनों बाद हड्डियों से उसके गर्भ का पता लगाना मुश्किल था। इसलिए पुलिस अब चैटिंग के जरिए या सोशल मीडिया पर उसकी बातचीत के जरिए इस जानकारी के पुख्ता सबूत जुटा रही है।

युवती ने दी जानकारी
मराठी एक्ट्रेस संगीता पाटील और सागरिका सोना सुमन से मिली जानकारी के मुताबिक युवती करीब एक साल पहले प्रेग्नेंट थी। वह आफताब से शादी करना चाहती थी और बच्चे का नाम आफताब रखना चाहती थी। एक साल पहले मुंबई के जुहू बीच पर स्वच्छता अभियान में भाग लेने के दौरान युवती की मुलाकात संगीत पाटील और सागरिका सोना सुमन से हुई थी। सुमन के मुताबिक, ‘युवती ने 3-4 लोगों को बताया था कि वह गर्भवती है और आफताब से शादी करना चाहती है तथा अपने गर्भ में पल रहे बच्चे को जन्म देना चाहती है।’

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.