झारखंड की हिंदू लड़की कर्नाटक में मिली! पढ़ें, लव जिहाद की पूरी कहानी

झारखंड के हजारीबाग में लव जिहाद की शिकार हिंदू लड़की कर्नाटक के बेंगलुरू में मिली।

98

देश में लव जिहाद की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। इसी क्रम में झारखंड के हजारीबाग में एक मामला प्रकाश में आया है। झारखंड के हजारीबाग में लव जिहाद के शिकार हिंदू लड़की कर्नाटक के बेंगलुरू में मिली है। लड़की की मां ने अपनी बेटी से जबरन निकाह करने और धर्मांतरण करने के लिए अपहरण करने का आरोप लगाया है।

लड़की की मां ने शाहिद अंसारी, अरबाज अंसारी और मुस्लिम अंजुमन कमेटी के सदस्य के बारे में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार 6 महीने पहले महिला को बेटी के अपहरण की धमकी दी गई थी। 4 नवंबर 2022 को शाहिद अंसारी अपने साथियों के साथ आया और धमकी दी। यहां तक कि शाहिद और अरबाज ने उनकी बेटी को मोटरसाइकिल पर बैठाने की कोशिश की।

मामले की जांच जारी
फिलहाल पुलिस ने बेंगलुरू से लड़की को बरामद कर लिया है। पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने बताया कि लड़की ने ये नहीं बताया है कि उसे बेंगलुरु कौन ले गया था। उन्होंने कहा कि फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

भाजपा ने सोरेन सरकार पर साधा निशाना
हजारीबाग सदर के भाजपा विधायक मनीष जायसवाल ने प्रदेश की सोरेन सरकार पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं। हिंदू समुदाय की बहन-बेटियों पर मुस्लिम कट्टरपंथियों की नजर रहती है। लेकिन सरकार को इस तरह की घटनाओं से कोई फर्क नहीं पड़ता। हिंदू संगठनों ने भी घोषणा की है कि लड़की जब तक परिजनों को नहीं सौंप दी जाती, वे चुप नहीं बैठेंगे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.