मुंबई को मिले नए उपायुक्त, देखें सूची

राज्य की नई सरकार में अधिकारियों की अदला बदली चल रही है। गृहमंत्रालय के अधीन पुलिस विभाग में बड़े स्तर पुलिस स्थानांतरण हुए हैं।

166

मुंबई पुलिस बल में फेरबदल जारी है, मुंबई के बाहर से उपायुक्त पद पर अधिकारियों को लाया गया है। कुछ दिनों पहले ही गृहविभाग ने राज्य के 109 पुलिस उपायुक्तों का स्थानांतरण किया था। इन स्थानांतरणों में उन पुलिस उपायुक्तों का समावेश है जिन्होंने मुंबई में अपना कार्यकाल पूरा कर लिया है और जिनका कार्यकाल ग्रामीण क्षेत्र में पूरा हो गया है, उन्हें शहर में लाया गया है।

जोन 7 के पुलिस उपायुक्त प्रशांत कदम को अपराध शाखा में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। मुंबई अपराध शाखा के दोनों पुलिस उपायुक्त का स्थानांतरण कर दिया गया है, पुलिस उपायुक्त बालसिंह राजपूत को साइबर सेल में स्थानांतरित किया गया है, जबकि हेमसिंह राजपूत का स्थानाांतरण जो 6 में किया गया है।
अपराध शाखा के रिक्त हुए पद पर परिमंडल 7 के पुलिस उपायुक्त प्रशांत कदम की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा अपराध अन्वेषण विभाग में कृष्णकांत उपाध्याय की नियुक्ति की गई है।

ये भी पढ़ें – अमेरिका द्वारा मुद्रा निगरानी सूची से भारत बाहर, ऐसा है कारण

परिमंडल के उपायुक्त

  • परिमंडल 1 हरि बालाजी,
  • परिमंडल 2 अभिनव देशमुख,
  • परिमंडल 3 अकबर पठान,
  • परिमंडल 4 प्रवीण मुंढे
  • परिमंडल 5 मनोज पाटिल
  • परिमंडल 6 हेमराज राजपूत
  • परिमंडल 7 पुरुषोत्तम कराड
  • परिमंडल 8 दीक्षित गेदाम
  • परिमंडल 9 अनिल पारास्कर
  • परिमंडल 10 महेश्वर रेड्डी
  • परिमंडल 11 अजय बंसल
  • परिमंडल 12 स्मिता पाटिल
  • परिमंडल (पोर्ट) संजय लाटकर
Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.