आर्यन खान से मिलने आर्थर रोड जेल पहुंचे शाहरुख खान! इतनी देर तक चली मुलाकात

मुंबई के आर्थर रोड जेल में बंद अपने बेटे आर्यन खान से मिलने बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान मिलने पहुंचे। उसका एक वीडियो वायरल हो रहा है।

80

हाई प्रोफाइल क्रूज रेव पार्टी मामले में मुंबई के आर्थर रोड जेल में बंद अपने बेटे आर्यन खान से मिलने बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान पहुंचे। उसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। आर्यन खान की जमानत अर्जी 20 अक्टूबर को मुंबई के सत्र न्यायालय ने खारिज कर दी थी। उसके बाद उन्हें एक बार फिर जेल जाना पड़ा।

शाहरुख खान और आर्यन खान के बीच 21 अक्टूबर की सुबह आर्थर रोड जेल में हुई मुलाकात करीब 15 मिनट तक चली। बताया जा रहा है कि जमानत नहीं मिलने से आर्यन खान काफी मायूस हैं।

 

ये भी पढ़ेंः मन्नत अधूरी… आर्यन शाहरुख खान की जमानत याचिका ठुकराई

इससे पहले शाहरुख खान और गौरी खान ने आर्यन खान से वीडियो कॉल के जरिए बात की थी। बताया जा रहा है कि बेटे को जमानत नही मिलने से दोनों बेहद परेशान हैं। वे उसकी सेहत के बारे में जेल अधिकारियों से जानकारी लेते रहते हैं।

सत्र न्यायाल से नहीं मिली जमानत
मुंबई सत्र न्यायालय ने 20 अक्टूबर को आर्यन खान की जमानत पर निर्णय दे दिया। न्यायालय ने आर्यन और उसके दो साथियों की जमानत याचिका को ठुकरा दिया। अब आर्यन खान के समक्ष जमानत के लिए उच्च न्यायालय का पर्याय बचा है।

इससे पहले हुआ ऐसा
आर्यन खान की जमानत पर सुनवाई सत्र न्यायालय में चल रही थी। इस प्रकरण में न्यायाधीश ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 20 अक्टूबर को दिया था। दोपहर 2.45 बजे इस पर निर्णय सुनाया गया। आर्यन खान फिल्म अभिनेता शाहरूख खान के बेटे हैं। शाहरुख खान को बॉलीवुड का किंग खान या बादशाह खान भी कहा जाता है। शाहरुख खान का बेटा पिछले 14 दिनों से जेल में बंद है। उस पर ड्रग्स के सेवन और ड्रग्स वितरण में सम्मिलित होने का आरोप है। हालांकि, आर्यन खान के पास से एनसीबी को कोई ड्रग्स बरामद नहीं हुई है। परंतु, उसका नाम ड्रग्स विक्रेताओं के साथ शामिल होने के कारण उसे एनडीपीएस एक्ट 29 के तहत आरोपी बनाया गया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.