कांग्रेस के दो विधायकों के ठिकानों पर छापा! जानिये, कितने करोड़ काले धन का हुआ खुलासा

इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों ने दो विधायकों सहित कई व्यापारियों के 50 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की है।

76

झारखंड कांग्रेस के दो विधायकों, उनके करीबियों और व्यवसायियों के कई ठिकानों पर छापेमारी की गई है। इस दौरान इनकम टैक्स के अधिकारियों ने 100 करोड़ से अधिक के काले धन का पता लगाया है। आईटी अधिकारियों ने बताया कि झारखंड के रांची, गोड्डा, बेरमो, दुमका, जमशेदपुर और बिहार के पटना सहित हरियाणा के गुरुग्राम और पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 50 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी में 2 करोड़ से अधिक की नकदी बरामद की गई है।

आयकर विभाग ने इस दौरान दो विधायकों की भी तलाशी ली है। इनमें बेरमो सीट से विधायक जयमंगल उर्फ अनूप सिंह और प्रदीप यादव शामिल हैं। प्रदीप यादव जेवीएम- पी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। झारखंड में कांग्रेस जेएमएम के साथ सत्ता में साझीदार है। इस सरकार का जेएमएम के नेतृत्व हेमंत सोरेन कर रहे हैं।

2 करोड़ से अधिक का कैश बरामद
सीबीडीटी ने बताया है कि 2 करोड़ से अधिक का कैश बरामद किया गया है। इसके साथ ही 100 करोड़ से अधिक के अवैध लेनदेन का भी पता चला है। छापेमारी के दौरान डिजिटल सबूत के साथ ही बड़ी संख्या में कागजात भी मिले हैं। इन सबूतों का विश्लेषण करने पर पता चलता है कि इन समूहों ने टैक्स चोरी के लिए कई रास्ते अपनाए थे।

कांग्रेस ने लगाया था ये आरोप
जयमंगल ने अगस्त 2022 में अपनी पार्टी के तीन विधायकों इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन बिक्सल कोंगारी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जयमंगल ने भाजपा पर आरोप लगाया था कि वह झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार को गिराने की साजिश रच रही है। जुलाई 2022 में पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के तीन विधायक इरफान अंसारी,राजेश कच्छप और नमन बिक्सल कोंगारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। इन पर आरोप लगाया गया था कि वे झारखंड की सोरेन सरकार को गिराने का षड्यंत्र रच रहे थे। इन्हें जुलाई में बड़ी मात्रा में कैश के साथ पश्चिम बंगाल में गिरफ्तार किया गया था।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.