इस आईपीएस के पति के पास थी करोड़ों की बेनामी संपत्ति, ईडी ने कर ली जब्त

सीबीआई ने 10 जुलाई 2013 को प्रिया दुबे के पति आरपीएफ के तत्कालीन कमांडेंट संतोष कुमार दुबे और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।

94

प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने झारखंड कैडर की आईपीएस प्रिया दुबे के पति संतोष कुमार दुबे की संपत्ति को अटैच कर लिया है। सूत्रों ने बताया कि ईडी ने कार्रवाई करते हुए 1.46 करोड़ की संपत्ति को अटैच किया है। इनमें रांची में तीन फ्लैट और दिल्ली में प्लॉट शामिल हैं।

प्रिया दुबे वर्तमान में झारखंड पुलिस की आईजी प्रशिक्षण के पद पर हैं। उनके पति संतोष कुमार दुबे आरपीएफ डीआईजी के पद पर हैं। ईडी ने सीबीआई में प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत दर्ज केस के आधार पर यह कार्रवाई की है। इसमें ईडी ने अलग से मनी लॉन्ड्रिंग के मामले की जांच करते हुए भी कार्रवाई की है।

2013 को एफाईआर दर्ज
बता दें कि सीबीआई ने 10 जुलाई 2013 को प्रिया दुबे के पति आरपीएफ के तत्कालीन कमांडेंट संतोष कुमार दुबे और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। सीबीआई ने प्रिया दुबे और संतोष कुमार दुबे के द्वारा साल 1998 से 2013 के बीच अर्जित सैलरी और अन्य स्रोतों से होने वाली आय की जानकारी जुटायी थी। जांच में यह बात सामने आयी कि अपने ज्ञात स्रोत से एक करोड़ 57 लाख 27 हजार की आय दोनों ने की थी, लेकिन उनके पास से 2.65 करोड़ की संपत्ति मिली।

ये भी पढ़ेंः कानपुरः आइआइटी में पीएम ने दिए युवाओं को सफलता के मंत्र, कही ये बात

आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज
सीबीआई ने पाया था कि दोनों पदाधिकारियों ने पद पर रहते हुए अपने आय से 1.48 करोड़ अधिक की संपत्ति अर्जित की है। सीबीआई ने जांच में पाया था कि भ्रष्ट और गलत तरीकों से यह आमदनी की गई है। जांच में आये तथ्यों के आधार पर सीबीआई ने इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। सीबीआई ने इस मामले में साल 2013 में संथाल परगना प्रक्षेत्र की तत्कालीन डीआईजी प्रिया दुबे के दुमका स्थित कार्यालय, आवास और रांची में अशोक नगर स्थित आवास पर छापेमारी की थी। सीबीआई ने तीन घंटे तक उनके आवास और कार्यालय को खंगाला था। यह छापेमारी उनके पति आईपीएस अफसर संतोष दुबे के कारण हुई थी। संतोष दुबे के खिलाफ बिहार में आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.