वैष्णोदेवी धाम दुर्घटना: मृत और घायलों की सूची देखें… केंद्रीय मंत्री का निरिक्षण, इक्कजुटट् जम्मू ने व्यक्त की संवेदना

जम्मू के कटरा में स्थित है वैष्णोदेवी धाम। जहां नए ईसवी सन के प्रारंभ पर बड़ी संख्या में युवा वर्ग दर्शन के लिए पहुंचा था।

101

वैष्णोदेवी भगदड़ में मारे गए लोगों की स्थिति की जानकारी प्राप्त करने के लिए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह वैष्णोदेवी पहुंचे। इस दुर्घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त करते हुए, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और नित्यानंद राय को घटना की जांच और घायलों को उचित सुविधा उपलब्धता पर नजर रखने का आदेश दिया था। इस बीच इस दुर्घटना में मारे गए 12 लोगों में से 8 लोगों की पहचान हो गई है।

इस दुर्घटना में घायलों की सूची

  • ऋषिकेश, मुंबई आयु 23 वर्ष
  • विकास तिवारी, मुंबई आयु 35 वर्ष
  • सुमित, आयु 29 पठानकोट, पंजाब
  • आयुष, आयु 25 वर्ष, जम्मू
  • कपिल, आयु 25 वर्ष, दिल्ली
  • नितिन गर्ग, आयु 30 वर्ष, गंगा नगर, राजस्थान
  • भंवर लाल पटीडा, आयु 47 वर्ष, मंदसौर, मध्य प्रदेश
  • साहिल कुमार, आयु 22 वर्ष, जम्मू
  • अधाया महाजन, आयु 16 वर्ष, जम्मू
  • प्रशांत हाडा, आयु 30 वर्ष, जयपुर, राजस्थान
  • सरिता, आयु 42 वर्ष, दिल्ली
  • अज्ञात, पुरुष, आयु 35 वर्ष
  • अज्ञात, महिला, आयु 25 वर्ष

दुर्घटना में मृत 12 लोगों की हुई पहचान  

1- श्वेता सिंह, उम्र-35
पति का नाम- विक्रांत सिंह
गाजियाबाद

2-डॉ अरुण प्रताप सिंह, उम्र- 30
पिता का नाम- सत प्रकाश सिंह
गोरखपुर

3-वनीत कुमार, उम्र- 38
पिता का नाम- वीरमपाल सिंह
सहारनपुर

4-धरमवीर सिंह, उम्र-35
सहारनपुर

5-विनय कुमार, उम्र- 24
पिता का नाम- महेश चंद्र
भादेरपुर, दिल्ली

6-सोनू पांडेय, उम्र-24
पिता का नाम- नरिंदर पांडेय
भादेरपुर, दिल्ली

7-ममता, उम्र- 38
पति का नाम- सुरिंदर
बीरी झज्जर, हरियाणा

8- धीरज कुमार, उम्र- 26
पिता का नाम- तरलोक कुमार
राजौरी, जम्मू- कश्मीर

इस दुर्घटना की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय जांच कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें जम्मू कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह का भी समावेश है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वे भी दुर्घटनास्थल पर गए और वहां लोगों से बात की।

इक्कजुट्ट जम्मू ने व्यक्त की संवेदना
माता वैष्णोदेवी परिसर में हुई दुर्घटना पर इक्कजुट्ट जम्मू ने संवेदना व्यक्त की है। पार्टी के अध्यक्ष अंकुर शर्मा ने घायलों के शीघ्र ठीक होने की कामना की है।

इस दुर्घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की सीधी नजर है। वे सभी जानकारियों को ले रहे हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.