नागपुर पर नजर… आरएसएस मुख्यालय की सुरक्षा बढ़ाई गई, इस आतंकी संगठन का आया नाम

133

नागपुर के कई महत्वपूर्ण ठिकाने आतंकी संगठनों के निशाने पर हैं। जिसे देखते हुए शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर में स्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, हेडगेवार भवन की रेकी आतंकियों ने की थी। इस षड्यंत्र के उजागर होते ही पुलिस सक्रिय हो गई है।

ये भी पढ़ें – कोरोना एलर्ट: विदेश से भारत आ रहे हैं, जान लें ये नियम

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मुख्यालय में अचानक पुलिस सुरक्षा बड़ा दी गई है। जो जानकारी प्राप्त हुई है, उसके अनुसार जैश ए मोहम्मद के आतंकी ने संघ मुख्यालय, हेडगेवार भवन की रेकी की है। इसके अलावा शहर के अन्य कई महत्वू्र्ण स्थानों की भी रेकी और वीडियो आतंकियों ने बनाए हैं। इसके पश्चात शहर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

क्या कहते हैं नागपुर के पुलिस आयुक्त

ऐसी जानकारी मिली है कि, जैश ए मोहम्मद के आतंकी ने आरएसएस मुख्यालय की रेकी की है। अभी तक इस प्रकरण में किसी कि गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। आरएसएस मुख्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गुप्तचर संस्थाओं की चेतावनी के बाद सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है।
अमितेश कुमार – आयुक्त, नागपुर पुलिस

 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.