राकेश टिकैत पर फेंकी गई स्याही, जमकर चले लात-घूसे! देखें वीडियो

राकेश टिकैत और युद्धवीर सिंह कर्नाटक के किसान नेता चंद्रशेखर के स्टिंग ऑपरेशन से संबंधित वीडियो पर सफाई दे रहे थे। यह स्टिंग ऑपरेशन एक चैनल द्वारा किया गया था।

119

कर्नाटक में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किसान नेता राकेश टिकैत और युद्धवीर सिंह को विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान उनके ऊपर स्हाही फेंकी गई। टिकैत ने आरोप लगाया है कि किसान नेता चंद्रशेखर के समर्थकों ने उन पर स्याही फेंकी है। बेंगलुरू में घटी इस घटना के बाद बवाल खड़ा हो गया।

टिकैत और सिंह कर्नाटक के किसान नेता चंद्रशेखर के स्टिंग ऑपरेशन से संबंधित वीडियो पर सफाई दे रहे थे। यह स्टिंग ऑपरेशन एक चैनल द्वारा दिया गया था। इस वीडियो में चंद्रशेखर पैसों की मांग कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि वे स्पष्ट कर रहे थे कि वे इस प्रकरण में शामिल नहीं हैं। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि चंद्रशेखर के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इसी बीच कुछ लोगों ने उन पर स्याही फेंक दी। इसके साथ ही वहां लात घूसे भी चले और कुर्सियां भी फेंकी गईं।

टिकैत का आरोप है कि, भाजपा सरकार द्वारा उन्हें कोई सुरक्षा नहीं दी गई थी। टिकैत के सहयोगी योगेंद्र यादव ने एक वीडियो ट्वीट कर जानकारी दी है कि, कर्नाटक पुलिस ने भारत शेट्टी नामक व्यक्ति को स्याही फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

 

Join Our WhatsApp Community

Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.