पाक में हिंदू समुदाय से नापाक हरकतें जारी! अब 11 वर्षीय मासूम के साथ मानवता की सभी हदें पार

गुरु नानक जयंती के कार्यक्रम में सभी लोग व्यस्त थे। उसी समय वो बच्चा लापता हो गया।

80

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक बच्चे के साथ मानवता को शर्मसार करने वाली घटना घटी है। इस 11 वर्षीय हिंदू बच्चे का यौन शोषण किया गया और बाद में उसकी हत्या कर दी गई।  मासूम 19 नवंबर से ही लापता था। 20 नवंबर को उसका शव खैरपुर मीर क्षेत्र के बबरलोई कस्बे के एक विरान घर में मिला।

मासूम के एक रिश्तेदार राजकुमार ने बताया कि गुरु नानक जयंती के कार्यक्रम में सभी लोग व्यस्त थे। उसके बाद से बच्चा लापता हो गया। उसका शव 20 नवंबर की रात 11 बजे एक सुनसान घर में पाया गया।

दो आरोपी गिरफ्तार
मासूम के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार वह पांचवीं का विद्यार्थी था और उसका जन्म 2011 में हुआ था। स्थानीय पुलिस थाने के स्टेशन हाउस ऑफिसर ने बताया कि अपराधियों ने यौन उत्पीड़न के बाद बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी। फिलहाल मामले में दो लोगो को गिरफ्तार किया गया है। उनमें से एक ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। बाल संरक्षण प्राधिकरण सुक्कूर के जुबैर महार ने बताया कि लड़के के शरीर पर प्रताड़ित करने के कई निशान हैं।

ये भी पढ़ेंः राजस्थान में गहलोत-पायलट गुट के इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ! देखिए, पूरी सूची

एक लड़की भी लापता
बता दें कि एक हफ्ते में यह इस तरह की दूसरी घटना है। इससे पहले इस जिले के सालेह पाट से हिंदू समुदाय की एक नाबालिग लड़की गायब हो गई थी। पुलिस ने उसके बारे में जानकारी देने वालों को इनाम की घोषणा की है लेकिन अब तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है। हिंदुओं पर पाकिस्तान में अत्याचार कोई नई बात नहीं है। वहां आए दिन उनके साथ ही ईसाई अल्पसंख्कों के साथ भी अत्याचार होते रहते हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.