जेल में मारपीट, पथराव और आगजनी के साथ चलीं गोलियां! जानिये, क्या है पूरा मामला

142

यूपी के फतेहगढ़ जिला जेल में बंदियों में मारपीट, पथराव और फायरिंग की घटनाएं घटी हैं। पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर फिलहाल स्थिति पर नियंत्रण पा लिया है। इस उपद्रव में जेलर समेत 30 लोग घायल हो गए हैं। फिलहाल जिलाधिकारी संजय सिंह ने जिला जेल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। कैदियों को काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस चलाई और बल प्रयोग भी किया।

 यहां से शुरू हुआ विवाद
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने घटना के बारे में बताया कि जेल में अब स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। दरअस्ल जेल के एक बंदी संदीप यादव को डेंगू हो गया था। उसे उपचार के लिए सैफई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका और 6 नवंबर को उसकी मौत हो गई। इस बारे में जानकारी मिलने पर जेल में बवाल हो गया।

ये भी पढ़ेंः एक हिंदू परिवार के दो भाइयों से छीन लिए पैसे, दादी को घेर कर मारा! आरोपियों में शौकीन, जहीम शामिल

30 लोग घायल
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस बवाल में जिला जेल के डिप्टी जेलर शैलेश सहित 30 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। कैदियों में शिवम नामक कैदी घायल हो गया है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिन लोगों ने उपद्रव किया है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मामले में पुलिस अकधीक्षक ने जेल में फायरिंग से इनकार किया है। लेकिन उन्होंने कहा कि जांच में पूरा मामला सामने आ जाएगा।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.