अधिकारी महिला कर्मचारी से करता था गंदी हरकत! पहले हुआ गिरफ्तार, अब नौकरी पर भी लटकी तलवार

यूपी के बापू भवन में काम करने वाली महिला कर्मचारी ने विभाग के अधिकारी इच्छाराम यादव पर अश्लील हरकत और टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए हुसैनगंज पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

118

उत्तर प्रदेश के सचिवालय में एक महिला कर्मचारी का यौन शोषण करने वाले आरोपी इच्छाराम यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही विभाग ने उसकी निलंबन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। यौन शोषण का वीडियो वायरल होने के बाद हुसैनगंज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यूपी के बापू भवन में काम करने वाली महिला कर्मचारी ने विभाग के अधिकारी इच्छाराम यादव पर अश्लील हरकत और टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए हुसैनगंज पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। सबूत के तौर पर उसने एक वीडियो भी पुलिस को उपलब्ध कराया था।

वीडियो वायरल होने के बाद हुई गिरफ्तारी
वीडियो में आरोपी को महिला के साथ अश्लील हरकतें और टिप्पणी करते हुए देखा जा सकता है। हालांकि महिला ने 12 दिन पहले ही पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस कोई एक्शन नहीं ले रही थी। दरअस्ल महिला की शिकायत पर आरोप दर्ज करने के बाद भी पुलिस कार्रवाई करने में आनाकानी कर रही थी। इससे नाराज महिला ने वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उसके बाद पुलिस दबाव में आ गई और फौरन एक्शन लेते हुए आरोपी इच्छाराम यादव को गिरफ्तार कर लिया।

2018 से कर रहा था गंदी हरकत
बापू भवन में तैनात इच्छाराम यादव अधीनस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें किया करता था। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार महिला 2018 से उसकी हरकतों को झेल रही थी। विरोध करने पर यादव उसे काम से निकाल देने की धमकी देता था। समय के साथ उसकी हिम्मत बढ़ती गई और वह अक्सर कार्यालय में उससे छेड़छाड़ करने लगा। आखिर में परेशान होकर महिला ने 29 अक्टूबर को हुसैनगंज पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने कई दिनों तक आरोपी के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया। आखिरकार महिला से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी का निलंबन तय
आरोपी महिला हुसैनगंज इलाके की रहने वाली है और वह 2013 से बापू भवन में कंप्यूटर ऑपरेटर के तौर पर कार्यरत है। वहीं इच्छाराम यादव 2018 से यहां कार्यरत है। मामले में इच्छाराम का निलंबन तय माना जा रहा है। बताया जा रहा है विभाग ने उसके निलंबन की प्रकिया शुरू कर दी है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.