हिमस्खलन के चलते जोजिला सुरंग में फंसे 172 मजदूरों का क्या हुआ? जानिये इस खबर में

हैदराबाद स्थित मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कंपनी की साइट पर एक हफ्ते से भी कम समय में तीन हिमस्खलन आ चुके हैं।

100

गांदरबल जिले के सोनमर्ग इलाके के सरबल नीलागर में भीषण हिमस्खलन के चलते जोजिला सुरंग में 172 मजूदर फंस गए। भारतीय सेना के जवानों ने सुरंग में फंसे मजूदरों को सुरक्षित निकालकर सभी की जान बचा ली है। यह सभी मजदूर जोजिला सुरंग के निर्माण में लगे थे।

कड़ी मेहनत से सेना ने सुरक्षित बाहर निकाला
हैदराबाद स्थित मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कंपनी की साइट पर एक हफ्ते से भी कम समय में तीन हिमस्खलन आ चुके हैं, जिसको देखते हुए अधिकारियों ने श्रमिकों को वहां से निकाल कर सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया है। जोजिला दर्रे पर सुरंग का निर्माण कर रही कंपनी के कर्मचारी इसमें फंस गए। सूचना के बाद सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बचाव अभियान शुरू किया। सेना और पुलिस का एक दल भारी बर्फबारी के बीच उस इलाके में पहुंचा, जहां मजदूर फंसे थे। घंटों कडे़ परिश्रम के बाद सभी 172 श्रमिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया। सेना ने अभियान में हिमस्खलन बचाव उपकरणों सहित खोजी कुत्तों की भी मदद ली।

दो मजदूरों की हो गई थी मौत
इससे पहले 12 जनवरी को सोनमर्ग जिले के गांदरबल में कंपनी की साइट पर हुए हिमस्खलन में किश्तवाड़ निवासी दो मजदूरों की मौत हो गई थी। इससे पहले क्षेत्र में 14 जनवरी को भी एक साथ दो हिमस्खलन आए थे लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई थी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.