क्या पति की साजिश का शिकार हो गई यूट्यूबर रिया कुमारी?

परिवार का आरोप है कि प्रकाश रिया पर इसलिए गुस्सा करता था, क्योंकि वह पैसे कमाती थी। यूट्यूबर होने के नाते रिया की गतिविधियों पर संदेह जता कर प्रकाश उसे मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करता था।

117

हावड़ा के बागनान थाना इलाके में झारखंड की यूट्यूबर रिया कुमारी हत्या मामले में मृतका के पति प्रकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। रिया के मायके वालों का दावा है कि प्रकाश ने योजनाबद्ध तरीके से उनकी बेटी की हत्या की है।
परिवार का आरोप है कि प्रकाश रिया पर इसलिए गुस्सा करता था, क्योंकि वह पैसे कमाती थी। यूट्यूबर होने के नाते रिया की गतिविधियों पर संदेह जता कर प्रकाश उसे मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करता था। यहां तक कि प्रकाश रिया की कमाई उससे छीन लेता था। इसके कारण दोनों के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था।

बदमाशों ने रिया को मारी थी गोली
रिया झारखंड की रहने वाली हैं। वह 28 दिसंबर को अपने पति और ढाई साल की बेटी के साथ कार से रांची से कोलकाता आ रही थी। कार प्रकाश चला रहा था। प्रकाश ने बगनान में महिषरेखा पुल के पास कार रोक दी। कार से उतरते ही तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। प्रकाश ने दावा किया कि तीनों सशस्त्र थे। अपराधी रुपए लूटने का भी प्रयास करते हैं। रिया उन्हें रोकने के लिए कार से उतर गई। उसी वक्त बदमाशों ने रिया पर फायरिंग कर दी। रिया को प्वाइंट ब्लैंक रेंज से गोली मारी गई थी। कनपटी में गोली लगने से रिया लहूलुहान अवस्था में जमीन पर गिर पड़ी। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

ये भी पढ़ें- शिवसेना उबाठा के इस विधायक की बढ़ेगी परेशानी, यह है मामला

पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
घटनास्थल के आसपास कोई नहीं होने के कारण प्रकाश अपनी घायल पत्नी को लेकर राजापुर थाने के पिरतला इलाके में पहुंचा। इसकी जानकारी जब स्थानीय लोगों को हुई तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो रिया को उलुबेरिया अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने रिया को मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने रिया के पति प्रकाश कुमार से पूछताछ शुरू की। पुलिस को प्रकाश के बयान में कुछ विसंगतियां नजर आईं। प्रकाश के सभी बयानों की जांच की गई। इसके बाद ही पुलिस ने 28 दिसंबर की देर रात प्रकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.