क्राइम कैपिटल बन गया है पुणे! अब होटल मालिक के साथ हुआ ऐसा

पुणे के उरली कंचन परिसर में गारवा होटल है। 18 जुलाई की रात 9 बजे के करीब होटल के मालिक रामदास आखाड़े बाहर कुर्सी पर बैठे थे।

98

पुणे शहर में दिनोंदिन अपराध का ग्राफ चढ़ता जा रहा है। आये दिन हत्या और मारपीट के मामलों के कारण लोगों में दहशत का माहौल है। ताजा मामला उरली कंचन परिसर का है। यहां गारवा होटल के मालिक पर एक बदमाश ने तेज हथियार से सपासप वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना होटल के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।

दिल दहला देनेवाली घटना
यह दिल दहला देने वाली घटना 18 जुलाई की रात करीब 9 बजे घटी। घटना में होटल के मालिक रामदास आखाड़े गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। इससे परिसर में दहशत का माहौल है। संतोष आखाड़े ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

ये भी पढ़ेंः राज कुंद्रा के वो चैट, जिनसे बढ़ेगी उनकी दिक्कत… ऐसे होती थी गंदी बात की डील?

सीसीटीवी में कैद पूरी वारदात
पुणे के उरली कंचन परिसर में गारवा होटल है। 18 जुलाई की रात 9 बजे के करीब होटल के मालिक रामदास आखाड़े बाहर कुर्सी पर बैठे थे। अचानक एक युवक धारदार हथियार लेकर आया और उन पर सपासप वार करने लगा। 3 से 4 वार करने के बाद रामदास आखाड़े बुरी तरह घायल होकर बेहोश हो गए। उसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला। आस पास के लोगों ने स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी और घायल रामदास को अस्पताल पहुंचाया। होटल के बाहर लगे सीसीटीवी में पूरी वारदात कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है। फिलहाल हत्या के कारण का पता नहीं चल सका है।

 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.