मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 5 की मौत

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर बोरघाट के पास एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार में भीषण हादसा हो गया है।

157

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक भयानक हादसा हो गया है। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बोरघाट में हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। इसी बीच ये हादसा मुंबई के रास्ते में हुआ है।

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर बोरघाट के पास एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार में भीषण हादसा हो गया है। इस हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल यात्रियों को तुरंत नवी मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसा करीब आधी रात को हुआ। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में अर्टिगा कार के परखच्चे उड़ गए। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक गंभीर कार दुर्घटना के कारण कुछ देर के लिए मुंबई जाने वाले मार्ग पर ट्रैफिक जाम हो गया।

ये भी पढ़ें – समुद्री तटों की सुरक्षा होगी मजबूत, रक्षा अभ्यास सी विजिल में परखा गया ‘इतना’ किमी तट

मृत व्यक्तियों के नाम
अब्दुल रहमान खान, 32 वर्ष घाटकोपर
अनिल सुनील सन
वसीम साजिद काजी, राजापुर, रत्नागिरी
राहुल कुमार पांडेय, उम्र 30 साल, कमोठे, नवी मुंबई
आशुतोष नवनाथ गांडेकर, 23 साल अंधेरी, मुंबई
गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों के नाम
मछिंद्र अंबोरे उम्र 38 साल
अमीरुल्ला चौधरी
दीपक खैराल

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.