सिक्किम में भीषण हादसा, सेना का वाहन खाई में गिरा, 16 जवान हुतात्मा

सिक्किम में भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। इस दुर्घटना में सेना के 16 जवान हुतात्मा हो गए हैं।

107

सिक्किम में भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। इस दुर्घटना में सेना के 16 जवान हुतात्मा हो गए हैं। यह दर्दनाक हादसा जेमा, उत्तरी सिक्किम में हुई है। सेना के काफिले के तीन वाहनों में से एक वाहन के खाई में गिरने से यह हादसा हुआ है।

पीआरओ डिफेंस लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि वाहन एक मोड़ पर खड़ी ढलान से फिसल कर खाई में गिर गया। बचाव अभियान तत्काल शुरू कर दिया गया और चार घायल सैनिकों को हवाई मार्ग से बाहर निकालने का प्रयास जारी है। हादसे में तीन जूनियर कमीशंड अधिकारी और 13 सैनिक हुतात्मा हो गए हैं। इस दुख की घड़ी में भारतीय सेना शोक संत्पत परिजनों के साथ खड़ी है।

रक्षा मंत्री ने जताया दुख
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस घटना पर दुख जताया है। रक्षा मंत्री ने कहा कि उत्तरी सिक्किम में एक सड़क हादसे के कारण भारतीय सेना के जवानों के हुतात्मा होने पर मुझे गहरा दुख है। देश उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए दिल से आभारी है। शोक संत्पत परिजनों के प्रति मेरी संवेदना है। घायलों के स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.