महाराष्ट्र में भीषण हादसाः 6-7 गाड़ियां आपस में टकराईं, तीन लोगों की मौत, एक घायल

101

महाराष्ट्र में एक बड़ी सड़क दुर्घटना हुई है। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया है। धुले में हुई इस भीषण दुर्घटना की तस्वीर को देखकर हादसे के बारे में अंदाजा लगाया जा सकता है। इसमें गाड़ियों की स्थिति बता रही है कि हादसा कितना भीषण रहा होगा।

बीती रात प्रदेश के धुले में 7-8 गाड़ियां एक दूसरे से टकरा गईं। इससे बड़ी दुर्घटना हो गई और तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गए व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें – पहली बार 11 खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न! जानिये, सूची में किनके-किनके नाम

हादसे के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं
पुलिस ने बताया कि हादसे के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है। देर रात हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू किया। उनकी सूचना पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और लोगों की मदद से मृतकों के शवों को वाहनों से बाहर निकाला। साथ ही एक घायल हो गए व्यक्ति को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। उसका उपचार किया जा रहा है। हादसे के बारे में वहां मौजूद लोगों से पूछताछ कर अधिक जानकारी प्राप्त की जा रही है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.