मौत का नशा, बिहार में अब तक 13 लोगों की मौत

बिहार में शराब बंदी कानून लागू है। इसके बाद भी जहरीली शराब की तस्करी और बिक्री जारी है।

83

बिहार के सारण में जहरीली शराब से मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को 7 लोगों की मौतों के बाद शुक्रवार को 6 लोगों की और जान चली गई। इससे मरने वालों की कुल संख्या 13 हो गई है।

हालांकि सारण जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने देर शाम प्रेसवार्ता कर कुल 11 लोगों की मौत की पुष्टि की थी लेकिन सूत्रों के अनुसार अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है और यह आंकड़ा और बढ़ने की उम्मीद है। बिहार में शराब पर प्रतिबंध है, इसके बाद भी प्रदेश में शराब की बिक्री होते रही है। नशे के चक्कर में लोग उस शरबा का सेवन कर लेते हैं, जो उनके लिये जानलेवा हो जाती है।

मृतकों की पहचान
(1) चंदन कुमार महतो पिता- पारस महतो (सोनहो भाथा)

(2) ओमनाथ महतो पिता- भरोस महतो

(3) कमल महतो पिता- काशी महतो

(4) धनीलाल महतो पिता-बिगन महतो

(5) राजनाथ महतो- पिता- पोषण महतो

(6) चन्देश्वर महतो पिता-रामायण महतो

(7) सकलदीप महतो पिता- भरोस महतो

(8) विश्वनाथ महतो पिता- अजोर महतो

(9) चन्देश्वर महतो पिता- बिलास महतो

(10) कामेश्वर महतो पिता- जयगोविन्द महतो

(11) लखन महतो पिता- जयगोविन्द महतो

(12) जितेन्द्र साह पिता- सत्यनारायण साह (संदिग्ध)

(13) नंदकिशोर साह पिता-जगन्नाथ साह (संदिग्ध)

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.