साइरस मिस्त्री की मृत्यु की होगी उच्चस्तरीय जांच, गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिये आदेश

113

शापूरजी पालोनजी परिवार के सदस्य साइरस मिस्त्री की दुर्घटना में मौत हो गई है। इस प्रकरण में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जांच के आदेश दिये हैं। अपने ट्वीटर अकाउंट पर मिस्त्री परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि, इस संदर्भ में उन्होंने पुलिस महानिदेशक से चर्चा की है और प्रकरण की विस्तृत जांच का आदेश दिया है।

पालघर जिले के चारोटी में साइरस मिस्त्री की कार डिवाइडर से टकरा गई थी। इसमें साइरस मिस्त्री और उनके एक सहयोगी जहांगीर की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि, कार में बैठे दो लोग घायल हैं। इस घटना की जानकारी से राजनीति और उद्योग जगत में शोक है।

प्रधानमंत्री ने व्यक्त की संवेदना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संवेदना संदेश में कहा है कि, साइरस मिस्त्री की मृत्यु हतप्रभ करनेवाली है। वे अच्छे नेतृत्वकर्ता थे और भारत के आर्थिक सामर्थ्य पर विश्वास करते थे। उनका निधन उद्योग जगत के लिए बड़ी क्षति है। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना और दिवंगत आत्मा को शांति प्राप्त हो।

नए भारत की कल्पना करनेवाला व्यक्तित्व – एकनाथ शिंदे-मुख्यमंत्री
साइरस मिस्त्री की मौत के समाचार से धक्का लगा। वे एक सफल उद्योगपति ही नहीं एक तरुण, उमदा और भविष्य को गढ़नेवाले व्यक्ति के रूप में पहचाने जाते थे। एक उत्तम उद्योगपति हमारे बीच से चला गया है। यह मात्र मिस्त्री परिवार के लिए ही नहीं बल्कि देश उद्योग जगत के लिए भी क्षति है।

ये भी पढ़ें – टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का दुर्घटना में निधन

उद्योग और अर्थ जगत की बड़ी क्षति – देवेंद्र फडणवीस -उपमुख्यमंत्री
प्रख्यात उद्योगपति साइरस मिस्त्री के निधन से उद्योग और आर्थिक जगत को बड़ी हानि हुई है। वे भारत की आर्थिक शक्ति को पहचाननेवाले एक उमदा व्यक्ति थे। विनम्रता उनेक स्वभाव में थी। मैं उन्हें श्रद्धांजली व्यक्त करता हूं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.