सोनाक्षी सिन्हा होंगी गिरफ्तार? जानिये,क्या है मामला

शत्रुधन सिन्हा की बेटी अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और उनकी कंपनी के पदाधिकारी अभिषेक सिन्हा समेत कई के की परेशानी बढ़ती दिख रही है।

86

मुरादाबाद के न्यायालय में धोखाधड़ी के एक मामले में 25 अप्रैल को फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ गैर जमानती वारंट पर सुनवाई हुई। न्यायालय ने बहस के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया। अब 28 अप्रैल को फैसला सुनाया जाएगा।

कई के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
कटघर थानाक्षेत्र के शिवपुरी कॉलोनी निवासी इवेंट मैनेजर प्रमोद कुमार शर्मा ने 22 फरवरी 2019 को कटघर थाने में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और उनकी कंपनी के पदाधिकारी अभिषेक सिन्हा समेत कई के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। मुरादाबाद के न्यायालय में इसकी सुनवाई चल रही है। 25 अप्रैल को एसीजेएम-4 अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट स्मिता गोस्वामी की अदालत में एनबीडब्लू पर बहस हुई। वादी के दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा गया कि पिछली तारीख पर अभिनेत्री के खिलाफ जमानती वारंट जारी किए गए। इसकी सूचना डाक से दी गई थी।

ये भी पढ़ें – एलन मस्क बने ट्विटर के नए बॉस! जानिये, कितने अरब डॉलर में हुआ ये सौदा

सोनाक्षी को वारंट जारी
अधिवक्ता पीके गोस्वामी की रिपोर्ट के अनुसार मुंबई में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का वारंट जारी हो चुका है। उन्होंने दावा किया कि सोनाक्षी सिन्हा ने खुद सोशल मीडिया और समाचार पत्रों में दिए बयानों में इसकी पुष्टि की थी, जिससे साफ है कि न्यायालय से जारी जमानती वारंट की तामील सोनाक्षी सिन्हा, आरोपित अभिषेक सिन्हा पर हो चुका है। लिहाजा वारंट स्टेटस के आधार पर आरोपितों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो। न्यायालय ने मामले की सुनवाई करते हुए अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया। मामले में 28 अप्रैल को सुनवाई निर्धारित की गई है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.