हाथरस हत्याकांडः कौन है वो एक लाख का इनामी आरोपी?…. जानिये इस खबर में

हाथरस में किसान को गोली मारने का मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। गौरव शर्मा नामक इस आरोपी पर यूपी पुलिस ने एक लाख इनाम घोषित किया है।

91

उत्तर प्रदेश के हाथरस के सासनी थाना क्षेत्र के नौजरपुर गांव में किसान को सरेआम गोली मारने का मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। इस बीच गौरव शर्मा नामक इस आरोपी पर यूपी पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित किया है। वह 2018 के छेड़छाड़ के एक मामले में 15 दिन जेल में भी रहा था। आरोपी और छेड़खानी पीड़िता के पिता के बीच 2 मार्च को बहस हो गई थी। उसके बाद गौरव शर्मा ने उन्हें गोली मार दी। बाद में अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है लेकिन मुख्य आरोपी गौरव अभी भी फरार है।

2018 से चल रही थी रंजिश
बता दें कि गौरव के खिलाफ 16 जुलाई 2018 को घर में घुसकर पीड़िता से छेड़खानी करने का एक मामला पुलिस थाने में दर्ज कराया गया था। आरोपी 15 दिनों तक जेल में रहा था। इस घटना के काफी दिन हो चुके थे, लेकिन वह उसे भूला नहीं था और बदला लेने की फिराक में था। वह लड़की के पिता पर मामला वापस लेने का दबाव भी बना रहा था। 3 मार्च को उसने किसान को गोली मार दी, जिसके बाद अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ेंः बिहार की जेलों में छापेमारीः जानिये … चाकू, मोबाइल और क्या-क्या मिला?

समाजवादी पार्टी से संबंध
बताया जा रहा है कि गौरव समाजवादी पार्टी का नेता है और उसका फेसबुक प्रोफाइल गौरव सोनगरा के नाम से है। पिछली 27 फरवरी को उसने अपने फेसबुक के पेज पर लोगों से कहा था कि वे सपा मुखिया अखिलेश यादव की 3 मार्च को अलीगढ़ के टपावल में होनेवाली किसान रैली में शामिल हों।

एक बेटी का पिता
गौरव आईटी में बीटेक है। उसकी शादी 2019 में शीतल नामक युवती से हुई थी। दोनों की एक बेटी भी है। गौरव को लेग रुद्राक्ष पंडित के नाम से भी जानते हैं। उसका दावा है कि वह सपा में उत्तर प्रदेश विशेष आमंत्रित कार्यकारिणी सदस्य( छात्र सभा) है।

सीएम योगी ने किया इशारा
इस बीच सदन में सीम योगी ने इस घटना को लेकर एक बार फिर टोपी के सहारे सपा पर निशाना साधा है। बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए हाथरस की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा था कि हाथरस में एक बार फिर ये साबित हुआ है। दिन भर सोशल मीडिया पर यह चला कि टोपावाला कौन है। हाथरस की घटना ने इस टोपी को एक बार फिर से कठघरे में खड़ा किया है

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.