डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को एक माह की पैराेल, उत्तर प्रदेश के इस शहर रहेंगे ‘बाबा’

17 जून सुबह रोहतक पुलिस की अलग-अलग तीन टीमें सुनारिया कारागार पहुंचीं। इसी दौरान यूपी पुलिस की टीम भी रोहतक पहुंच गई।

87

साध्वी यौन शोषण मामले में सुनारिया जेल में बीस साल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को एक माह की पैरोल दी गई है। 17 जून सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच राम रहीम सुनारिया जेल से बागपत के लिए रवाना हुए। अगले एक माह तक राम रहीम बागपत में रहेंगे।

एक महीने की पैरोल 
राम रहीम ने एक महीने की पैरोल मांगी थी। राम रहीम ने अपनी पैरोल में हरियाणा से बाहर उत्तर प्रदेश में रहने की इच्छा जताई थी। जेल प्रशासन ने इस बारे में बागपत प्रशासन से रिपोर्ट मांगी थी। 16 जून को बागपत प्रशासन की तरफ से हरियाणा को एनओसी भेज दी गई थी।

ये भी पढ़ें – समीर वानखेड़े जाति प्रमाणपत्र मामला: उच्च न्यायालय ने ठाकरे सरकार को दिया ये आदेश

यूपी पुलिस की टीम भी रोहतक पहुंची
17 जून सुबह रोहतक पुलिस की अलग-अलग तीन टीमें सुनारिया कारागार पहुंचीं। इसी दौरान यूपी पुलिस की टीम भी रोहतक पहुंच गई। यहां राम रहीम की मुंह बोली बेटी हनीप्रीत तथा चचेरा भाई चरणजीत सिंह व एक अन्य पारिवारिक सदस्य भी पहुंचा।

जेल प्रशासन ने दी हिदायत
जेल में सुबह सात बजे हाजिरी के समय राम रहीम को जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच बागपत के लिए रवाना किया गया। इससे पहले भी राम रहीम को 21 दिन की पैरोल दी गई थी। पैरोल के दौरान बाबा गुरुग्राम स्थित डेरे में रहे थे। इस बार पैरोल के दौरान बाबा के लिए जेल प्रशासन ने कुछ हिदायतें भी जारी की हैं, उन्हीं हिदायतों के चलते बाबा को आश्रम में ही रहना होगा।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.