दक्षिण अफ्रीका में जन्मदिन पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग, आठ की मौत, कई घायल

क्वाजाखोले में एक घर का मालिक अपना जन्मदिन मना रहा था। पार्टी में उसके दोस्त व परिवार के लोग जुटे थे।

107

दक्षिण अफ्रीका के ईस्टर्न कैंप प्रांत स्थित दक्षिणी बंदरगाह शहर गेकेबारा के क्वाजाखेले कस्बे में चल रही एक जन्मदिन पार्टी अचानक शोक में डूब गयी। बंदूकधारियों ने पार्टी कर रहे लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दीं। घटना में आठ लोगों की मौत हो गयी और कई लोग घायल हो गए।

तीन की हालत गंभीर
पुलिस के मुताबिक क्वाजाखोले में एक घर का मालिक अपना जन्मदिन मना रहा था। पार्टी में उसके दोस्त व परिवार के लोग जुटे थे। दावत शुरू होने के कुछ देर बाद ही दो बंदूकधारी पार्टी स्थल पर पहुंचे और पार्टी में मौजूद लोगों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। बंदूकधारियों ने मेहमानों पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं। हमले में आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

ये भी पढ़ें- सपा नेता का राम द्रोह जाहिर, सामने आई करतूत

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.