मुंबई हवाई अड्डे पर 600 किलो सोना बरामद! महिलाएं बन रही ट्रैफिकिंग एजेंट

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रतिदिन लाखो यात्री आते हैं। इस भीड़ का लाभ लेकर सोना तस्करी (Gold Smuggling) की घटनाएं भी बढ़ी हैं।

185
Chhatrapati Shivaji Maharaj Airport
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर डीआरआई ने सोने की तस्करी का किया भंडाफोड़

रिपोर्ट: संतोष वाघ

मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (CSMT) सोने की तस्करी (Gold Smuggling) का केंद्र बनता जा रहा है। लेकिन, यहां सोने की तस्करी (Gold Smuggling) के जितने प्रयत्न हो रहे हैं, उसी प्रकार वे पकड़े भी जा रहे हैं। इसी क्रम में सुडान की 18 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। जो सोने की तस्करी (Gold Smuggling) कर रही थीं, उनके पास से 16 किलो सोना बरामद किया गया है। सीएसएमटी पर अब तक 600 किलोग्राम सोना बरामद किया गया है।

मंगलवार को तीन अलग अलग विमानों से 18 महिलाएं संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई से आई थीं। डीआरआई को संदिग्ध महिलाओं की गुप्त सूचना पहले से ही मिली थी। जिसके बाद डीआरआई (DRI) ने तीन विमानों से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज हवाई अड्डे पर पहुंची महिलाओं की जांच की तो, इनके पास से सोना बरामद हुआ। इस प्रकरण में एक भारतीय नागरिक को भी गिरफ्तार किया गया है। यह व्यक्ति सोने की तस्करी (Gold Smuggling) करनेवाली महिलाओं पर नजर रखने का कार्य कर रहा था।

ऐसी थी मोडस ऑपरेंडी
दुबई से तीन अलग अलग विमानों से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज हवाई अड्डे पर पहुंची महिलाओं की जब जांच शुरू की गई तो, उनके पास से 16.36 किलोग्राम सोना बरामद हुआ। यह सोने की तस्करी (Gold Smuggling) का प्रकरण है, जिसमें महिलाओं ने अपने अंतर्वस्त्रों में सोना छुपाकर रखा हुआ था। यह पेस्ट और अन्य रूप में था। अब डीआरआई इन महिलाओं से पूछताछ कर रही है, जिससे सोने की तस्करी (Gold Smuggling) के पीछे के मुख्य तस्कर का पता लगाया जा सके।

ये भी पढ़ें – तेजस्वी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, इस मामले को लेकर याचिका दायर

600 किलोग्राम सोना बरामद, हवाई कर्मी भी संलिप्त
मुंबई अतंरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पिछले एक वर्ष में 600 किलोग्राम सोना बरामद किया गया है। पिछले तीन वर्षों में सोने की तस्करी (Gold Smuggling) की यह सबसे बड़ी खेप है। वर्ष 2019-20 में दिल्ली हवाई अड्डे से 494 किलोग्राम सोना जप्त किया गया था। सोने की तस्करी (Gold Smuggling) में विमानन कंपनियों के कर्मचारियों की संलिप्तता रही है। तीन वर्षों में 58 विमानन कंपनियों के कर्मचारी गिरफ्तार किये गए हैं। वर्तमान वित्त वर्ष में देश के 39 हवाई अड्डे पर 2,531 किलोग्राम सोना जप्त किया गया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.