डीआरआई को मिली बड़ी सफलता, मुंबई हवाई अड्डे पर इतने करोड़ का सोना पेस्ट जब्त

छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर डीआरआई अधिकारियों की टीम ने 17 जनवरी की देर रात दो संदिग्ध यात्रियों को हवाई अड्डे पर रोक कर उनकी तलाशी ली। उनके पास से पेस्ट के रूप में 8.230 किलो सोना बरामद हुआ।

106

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) को बड़ी सफलता मिली है। डीआरआई ने मुंबई हवाई अड्डे से दो तस्करों को हिरासत में लेकर उनकी तलाशी ली। उनके पास से 8.230 किलोग्राम सोने का पेस्ट बरामद हुआ है, जिसकी कीमत 4.54 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इतनी बड़ी कीमत में सोने का पेस्ट मिलने के बाद डीआरआई ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

दुबई से मुंबई आ रहे थे तस्कर
डीआरआई सूत्रों ने बुधवार को बताया कि उनकी टीम को गोपनीय जानकारी मिली थी कि दुबई से मुंबई आने वाले यात्रियों का गिरोह पेस्ट के रूप में सोने की तस्करी कर रहा है। जानकारी के अनुसार छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर डीआरआई अधिकारियों की टीम निगरानी कर रही थी। 17 जनवरी की देर रात जैसे ही दो संदिग्ध यात्री हवाई अड्डे पर दिखे तो उन्हें रोका गया। दोनों की गहन तलाशी के बाद पेस्ट के रूप में 8.230 किलो सोना बरामद हुआ। अधिकारी ने कहा कि सोने की कीमत 4.54 करोड़ रुपए आंकी गई है।

ये भी पढ़ें- बंगाल में 12वीं की परीक्षा में बताया कश्मीर को आजाद, केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने की ये मांग

अंडरगारमेंट्स में छुपाकर रखा था सोना
अधिकारी ने बताया कि बरामद किए गए ज्यादातर सोने को यात्रियों के अपने अंडरगारमेंट्स में छुपाया था, जिससे इसका पता लगाना बेहद मुश्किल हो गया था। दोनों यात्रियों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया और आगे की जांच की जा रही है। यह जानकारी जुटाई जा रही है कि इस गिरोह में कितने लोग शामिल हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.