गोरखनाथ मंदिर हमला: नवी मुंबई की मस्जिद से जुड़े हैं तार?

151

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखनाथ पीठ पर हमले का षड्यंत्र नवी मुंबई की एक मस्जिद से जुड़ता नजर आ रहा है। इस प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी मुर्तजा अहमद अब्बासी से मिले लिंक को तलाशने उत्तर प्रदेश एंटी टेरोरिस्ट स्क्वॉड मुंबई आई थी। मुर्तजा जिस इमारत में रहता था, उसमें तल मंजिल पर एक मस्जिद है, जिसका पता अब तक स्थानीय पुलिस को नहीं है।

मुर्तजा अहमद अब्बासी अपने पिता के संग नवी मुंबई के ताज हाइट्स में रहता था। उसे पिता मुनीर खान शहर की एक कंपनी में प्रबंधक के रूप में काम करते थे। पिता पुत्र ताज हाइट्स में रहते थे। इस संदर्भ में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए उत्तर प्रदेश एटीएस नवी मुंबई में थी। वहां पर कई लोगों से पूछताछ किये जाने की जानकारी सामने आई है।

ये भी पढ़ें – कर्नाटक में बिंदास बांग पर हो गई बड़ी कार्रवाई, पुलिस भी हुई सख्त

इमारत में मस्जिद, किसी को पता नहीं
ताज हाइट्स की दूसरी मंजिल पर स्थित फ्लैट में मुनीर अब्बासी और मुर्तजा रहते थे। जहां जाकर एटीएस और स्थानीय पुलिस ने मुनीर अब्बासी के किराएदार और अन्य व्यक्तियों से जानकारी प्राप्त की है। इस बीच पुलिस को पता चला कि इमारत की तल मंजिल में एक मस्जिद भी है। जिसकी जानकारी प्रशासन के पास नहीं है।

छुपी मस्जिद के संदर्भ में जांच
ताज हाइट्स की मस्जिद के संदर्भ में स्थानीय पुलिस ने नवी मुंबई पुलिस थाने से जानकारी मंगाई है। सूत्रों के अनुसार मुर्तजा इस मस्जिद में काफी समय रहता था, मस्जिद में रहने के दौरान मुर्तजा की गतिविधियों के संदर्भ में एटीएस और पुलिस जानकारी प्राप्त करने के प्रयत्न में है। हालांकि, मीडिया से इस संतर्भ में अधिक कुछ साझा करने से इन्कार कर दिया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.