देश में चल रहे लव जिहाद मिशन पर केंद्रीय मंत्री ने जताई चिंता, की यह मांग

हिंदू लड़कियों को बहला-फुसलाकर फंसाना और इस्तेमाल कर मार देना या छोड़ देना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस पर कड़ाई से रोक लगनी चाहिए।

124

केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने देश में बढ़ते लव जिहाद की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए चिंता जाहिर की है। उन्होंने 15 नवंबर को बेगूसराय में कहा कि देश में लव जिहाद का मिशन चलाया जा रहा है। हिंदू लड़कियों को बहला-फुसलाकर फंसाना और इस्तेमाल कर मार देना या छोड़ देना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस पर कड़ाई से रोक लगनी चाहिए। दिल्ली में मुंबई से आकर एक मुस्लिम लड़के ने श्रद्धा की हत्या कर दी यह चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें – मिजोरम खदान हादसा : आठ श्रमिकों के शव बरामद, 4 की तलाश जारी

गिरिराज दिल्ली निवासी श्रद्धा के साथ हुई घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे। लव जिहाद को लेकर लगातार आवाज उठाने वाले गिरिराज सिंह संसदीय क्षेत्र बेगूसराय के भ्रमण पर आए तो समस्तीपुर की चांदनी कुमारी ने भी 14 नवंबर को गुहार लगाई थी कि सहरसा निवासी आफताब आलम नाम के एक लड़के ने लव जिहाद में फंसा कर गर्भवती कर दिया गया और जान से मारने का प्रयास किया जा रहा है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.