मुंबई में भीषण हादसा, ओला चालक ने आठ लोगों को रौंदा

मुंबई के उपनगर घाटकोपर में ओला चालक ने आठ लोगों को रौंद दिया है।

90

मुंबई में भीषण हादसा हुआ है। यहां के उपनगर घाटकोपर में ओला चालक ने आठ लोगों को रौंद दिया है। हालांकि अभी तक इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन आठ लोगों के टक्कर मारने के बाद उन्हें राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ये हादसा मुंबई के घाटकोपर स्थित सुधा पार्क में हुआ है। इसमें तीन रिक्शा, एक टेंपो और दो बाइक चपेट में आ गए। हादसे में आठ लोग घायल हो गए हैं।

8 लोग घायल
इस भीषण हादसे के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह ओला चालक वाहन को तेज गति से चला रहा था या क्या वो नशे में था या क्या चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया था? हालांकि अभी इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन बताया जा रहा है कि ड्राइवर ने 8 लोगों को टक्कर मार दी है।

ओला चालक गिरफ्तार
हादसा 21 सितंबर को दोपहर करीब 1 बजे हुआ। घायलों को घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ओला के इस ड्राइवर का नाम राजू यादव है। बताया जाता है कि यह ड्राइवर उसी इलाके में रहता है जहां हादसा हुआ है। इस हादसे में चालक की कार की रफ्तार अचानक तेज हो गई और उसने सड़क पर खड़े कई वाहनों को टक्कर मार दी। पुलिस ने ओला चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.