ठाणे लाया गया गैंगस्टर सुरेश पुजारी! जानिये, उसके खिलाफ कहां, कितने मामले हैं दर्ज

सुरेश गैंगस्टर रवि पुजारी का करीबी रिश्तेदार है और 2007 में उससे अलग हो गया था। इसके बाद वह विदेश भाग गया था।

82

कुख्यात गैंगस्टर सुरेश पुजारी को आखिरकार भारत लाया गया है। उसे फिलीपींस में अक्टूबर 2021 में गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ मुंबई, ठाणे, कल्याण और डोंबिवली में मामला दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र पुलिस 15 दिसंबर को पुजारी को दिल्ली से लेकर ठाणे पहुंच गई। उसे ठाणे के एक न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने उसे 25 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

जारी किया था रेड कॉर्नर नोटि
बता दें कि ठाणे, कल्याण और डोंबिवली के आलावा मुंबई और कर्नाटक में वसूली के कई मामलों में पुलिस को उसकी तलाश थी। उसे भारत लाने की जानकारी एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने दी थी। आईबी और सीबीआई के अधिकारियों ने पुजारी को दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया। जबरन वसूली के कई मामलों के बाद 2017 और 2018 में मुंबई और ठाणे पुलिस ने भी उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था।

ये भी पढ़ेंः ममता सरकार ने किया सीसीटीवी घोटाला? जांच की मांग को लेकर याचिका दायर

केवल ठाणे में 23 मामले दर्ज
मिली जानकारी के अनुसार पुजारी 15 साल से अधिक समय से फरार था और उसे अक्टूबर में फिलीपींस में गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ ठाणे में जबरन वसूली के 25 मामले दर्ज हैं। सुरेश गैंगस्टर रवि पुजारी का करीबी रिश्तेदार है और 2007 में वह उससे अलग हो गया था। उसके बाद वह विदेश भाग गया था। उसने शुरुआत में रवि पुजारी और अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के साथ काम किया था। लेकिन बाद में उसने खुद का गिरोह बना लिया था।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.