लखनऊ से आई महाराष्ट्र में लुट गई… चलती पुष्पक में गैंगरेप और आतंक

123

लखनऊ-मुंबई के बीच चलनेवाली पुष्पक एक्सप्रेस में आतंक का खेल चलता रहा। इस बीच लुटरों ने एक युवती की इज्जत लूटी और धन भी लूट लिया। लगभग बीस मिनट तक यह कांड होता रहा और ट्रेन से सुरक्षा गायब थी। इस प्रकरण में 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुष्पक एक्सप्रेस इगतपुरी से निकलकर कसारा घाट पहुंची थी। इस बीच 8 लोगों का एक गिरोह सी-1 बोगी में चढ़ा आया था। उन्होंने इस बीच बोगी में लूटपाट, मारपीट और अश्लील काम शुरू कर दिये। इस गिरोह ने 96 हजार रुपए यात्रियों से लूटे, 8 यात्रियों को घायल कर दिया और एक 20 वर्षीय युवती से समूहिक दुष्कर्म भी किया है। कल्याण पुलिस स्टेशन में इस संदर्भ में 395, 397 (डकैती), 376 (डी) (गैंगरेप), 354 (छेड़खानी), 354 बी (सामूहिक छेड़खानी), रेलवे एक्ट 137, 153 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें – शाहीन गुलाब और अब जवाद… सागर के तीसरे चक्रवात से महाराष्ट्र के इन स्थानों पर एलर्ट

सुरक्षा शून्य… खतरे में यात्री
सामान्य रूप से ट्रेन में रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स के कर्मी मौजूद रहते हैं, लेकिन शुक्रवार को देरी से चल रही पुष्पक एक्सप्रेस में अपराध होता रहा और सुरक्षा शून्य थी। इगतपुरी से कसारा की ओर पुष्पक एक्सप्रेस निकली थी। जैसे ही ट्रेन ने गति पकड़ी 8 लोगों के एक गिरोह ने यात्रियों से लूटपाट शुरू कर दी। इन लोगों ने लोगों को पीटा, महिलाओं को बेइज्जत किया। ये क्रम चल रहा था कि इनकी चपेट में एक बीस वर्षीय युवती आ गई। इन लोगों ने युवती के कपड़े फाड़ दिये, उसके साथ अश्लील और अनैसर्गिक काम किया और कसारा आने के पहले ट्रेन धीमी होने पर भाग खड़े हुए।

यात्रियों ने सुनाया आतंक
कसारा पहुंचते ही यात्रियों ने चिल्ला चिल्लाकर पुलिसवालों को बुलाया। यात्रियों की चीखें सुनकर पुलिस बोगी में आई और लोगों से पूरी घटना की जानकारी ली। ट्रेन को कल्याण स्टेशन पर लाकर यात्रियों को उतारा गया और महिलाओं और 8 घायल यात्रियों को स्वास्थ्य सेवा दी गई। इसके साथ ही पुलिस ने डकैती, सामूहिक दुष्कर्म का प्रकरण इसमें दर्ज किया है।

Join Our WhatsApp Community

Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.