हिमाचलः सिरमौर जिले में कार खाई में गिरी, चार लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश में भीषण हादसा हुआ है। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में एक दंपत्ति भी शामिल है।

136

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के संगडाह उपमंडल में 16 मई की सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां एक कार (एचपी16 ए 1721) के खाई में गिर जाने से चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।

मृतकों में एक दंपति भी शामिल
सिरमौर पुलिस के मुताबिक यह हादसा सुबह करीब 5:00 बजे हुआ। मृतकों में एक दंपति भी शामिल है। यह हादसा लानाचेता- राजगढ़ मार्ग पर पबौर के पास हुआ। कार राजगढ़ की तरफ जा रही थी।

पाकिस्तान में जारी हिंसा पर क्या बोला अमेरिका? जानिये, इस खबर में

मृतकों की हुई पहचान
संगडाह के डीएसपी मुकेश कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान कमल राज (40), जीवन सिंह (63), सुमा देवी (54) पत्नी जीवन सिंह निवासी गांव फागू दाहन (राजगढ़) और रेखा (25) निवासी गांव थनोगा राजगढ़ के रूप में हुई है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.