बिहार के मनेर में नाव पर सिलेंडर ब्लास्ट में चार की मौत

82

जिले में मनेर के रामपुर घाट पर एक नाव पर हुए सिलेंडर ब्लास्ट में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। प्रारंभिक सूचना के मुताबिक नाव पर खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया।

मृतकों की पहचान रंजन पासवान, दशरथ पासवान, ओम प्रकाश राय (नाव का मालिक) और कन्हाई बिंद के रूप में हुई है। इसमें से रंजन पासवान, दशरथ पासवान और ओम प्रकाश राय हल्दी छपरा मनेर के रहने वाले थे। कन्हाई बिंद साहिबगंज (शोभनपुर, झारखंड) का रहने वाला था।

यह भी पढ़ें – हर घर तिरंगा: लेजर शो से चमकेंगी पुरातात्वित इमारतें

घटना के बाद आसपास के नाव पर सवार मजदूर भी सहम गए। बताया जाता है कि अवैध बालू लदे इस नाव पर लगभग 20 मजदूर सवार थे। नाव पर डीजल भी रखा हुआ था। उसमें भी आग लग गई और नाव के किनारे में फंसकर चार लोग जिंदा जल गए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद मनेर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.