SM Krishna: कर्नाटक के पूर्व CM और BJP नेता एसएम कृष्णा का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व विदेश मंत्री एसएम कृष्णा का मंगलवार को बेंगलुरु में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

120

पूर्व विदेश मंत्री और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा (SM Krishna) का मंगलवार सुबह 2.45 बजे बेंगलुरु (Bengaluru) स्थित उनके आवास पर निधन (Passes Away) हो गया। वे 92 वर्ष के थे। वे 11 अक्टूबर 1999 से 20 मई 2004 के बीच कर्नाटक (Karnataka) के सीएम रहे। इसके अलावा वे 6 दिसंबर 2004 से 8 मार्च 2008 के बीच महाराष्ट्र (Maharashtra) के राज्यपाल भी रहे।

जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ राजनेता लंबे समय से बीमार थे। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और प्रियांक खड़गे समेत कई दिग्गज नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है।

यह भी पढ़ें – Hindu Janajagruti Samiti: प्रभु श्रीराम के बारे में आपत्तिजनक बयान देने पर इल्तिजा मुफ्ती पर कानूनी कार्रवाई की जाए!

2017 में ज्वाइन की थी भाजपा
2017 में भाजपा पार्टी में शामिल होने से पहले, वे दक्षिणी क्षेत्र में कांग्रेस के सबसे बड़े नेताओं में से एक थे। बाद में वे भाजपा में शामिल हो गए, जिससे कांग्रेस के साथ उनका लगभग 50 साल पुराना नाता खत्म हो गया। उन्होंने जनवरी 2017 में कांग्रेस से अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा कि पार्टी इस बात को लेकर “भ्रम की स्थिति” में है कि उसे जन नेताओं की जरूरत है या नहीं।

1932 में जन्मे एसएम कृष्णा
एसएम कृष्णा का जन्म 1 मई, 1932 को मद्दुर तालुक के सोमनहल्ली गांव में हुआ था। उन्होंने अपनी प्राथमिक और स्नातक शिक्षा मैसूर में प्राप्त की। उन्होंने बैंगलोर के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से कानून की पढ़ाई की। उन्होंने मद्दुर से विधायक के रूप में अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया। 1962 में, उन्होंने एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की।

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.