लॉकडाउन में भी लाखो करोड़ की कमाई… फोर्ब्स की सूची में ये हैं भारत के शीर्ष दस धनवान

85

देश में अंबानी अडानी का नाम हर जगह पर लिया जाता है। भारत की प्रत्येक जन का इनकी किसी न किसी चीज से पाला जरूर पड़ता है, जबकि नेता लोगों में से तो कुछ का करियर ही इस पर टिका हुआ है। वे सुबह से शाम के बीच जब तक सरकार और इनकी साठगांठ का आरोप न लगा दें उनकी राजनीतिक रोटी नहीं बनती। परंतु, लाख निशाने पर रहने के बावजूद ये व्यापारी वर्ग अपने व्यापार विकास के निशाने पर खरा उतरा है।

देश जब कोविड-19 लॉकडाउन और मिशन बिगिन में उलझा हुआ था, उस समय भी ये व्यापारी अपनी झोली में धन संचय कर रहे थे। फोर्ब्स की धनवानों की सूची में इस बार भी मुकेश अंबानी शीर्ष पर हैं, उनके पीछे हैं गौतम अडानी।

ये भी पढ़ें – भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित… गांधी गायब, महाराष्ट्र से वाघ को भी मिली जगह

  • मुकेश अंबानी वर्ष 2008 से लगातार 14 वर्षों से फोर्ब्स के भारतीय धनवानों की सूची में शीर्ष पर बने हुए हैं। उनकी कुल संपत्ति है 92.7 बीलियन डॉलर (6.90 लाख करोड़ रुपए)। पिछले एक वर्ष में उनकी संपत्ति में 4 बीलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है।
  • दूसरे क्रमांक पर हैं गौतम अडानी, जिनकी कुल संपत्ति है 74.8 बीलियन डॉलर।
  • एचसीएल के शिव नाडार तीसरे क्रमांक पर हैं। उनके पास 31 बीलियन डॉलर की संपत्ति है।
  • एवेन्यू सुपरमार्केट (डी मार्ट) के मालिक राधाकृष्ण दमानी भारत के चौथे धनाड्य व्यक्ति हैं, उनके पास 29.4 बीलियन डॉलर की संपत्ति है।
  • वैक्सिन किंग सायरस पूनावाला पांचवे क्रमांक पर हैं, वे वर्ष 2020 में 6वें क्रमांक पर थे।
  • इसके बाद 6वें क्रमांक पर आर्सेलर मित्तल के अध्यक्ष लक्ष्मी निवास मित्तल और सावित्री जिंदल का नाम 7वें क्रमांक पर है।
Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.