ओडिशाः स्टील प्लांट के गैस रिसाव ने ले ली पांच की जान

कोल कोमिकल विभाग में कुछ कर्मचारी काम कर रहे थे। तभी गैस निकलने लगी। इससे वहां मौजूद कर्मचारियों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। कुछ लोग बेहोश हो गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इस गैस रिसाव में पांच कर्मचारियों की मौत हो गई है।

91

ओडिशा के राउरकेला स्टील प्लांट में गैस रिसाव होने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोग बीमार हो गए हैं। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक गैस रिसाव राउरकेला स्टील प्लांट में 6 जनवरी को सुबह हुआ। प्लांट में काम शुरू ही हुआ था कि गैस रिसाव के कारण अफरातफरी मच गई।

सांस लेने में होनेवाली दिक्कत
उस समय कोल कोमिकल विभाग में कुछ कर्मचारी काम कर रहे थे। तभी गैस निकलने लगी। इससे वहां मौजूद कर्मचारियों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। कुछ लोग बेहोश हो गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इस गैस रिसाव में पांच कर्मचारियों की मौत हो गई है।

ये भी पढ़ेंः गैस रिसाव से दो अधिकारियों की मौत

19 लाख टन की क्षमता
बता दें कि राउरकेला स्टील प्लांट भारत मे सार्वजनिक क्षेत्रका पहला एकीकृत इस्पात कारखाना है। 10 लाख टन स्थापित क्षमता का यह कारखाना जर्मनी के सहयोग से स्थापित किया गया। बाद में इसकी क्षमता बढाकर 19 लाख टन कर दी गई थी।

खास बातें

  • 1990 के वर्षों में इसका आधुनिकीकरण किया गया था, इसमे कई नई यूनिटें जोड़ी गई थीं।
  • उत्पादों कीगुणवत्ता में सुधार, उत्पादन लागत में कमी और पर्यावरण प्रदूषण रहित बनाने में मदद मिली।
  • भारत में इस्पात निर्माण के लिए एलडी टेक्नोलॉजी इस्तेमाल करनेवाला पहला कारााखा।
Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.